फिर गौरवान्वित हुई सांस्कृतिक नगरी, अल्मोड़ा की रिद्धिमा (Riddhima) विश्व की 100 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

Riddhima of Almora is among the 100 Impressive women in the world

Screenshot-5

अल्मोड़ा, 25 नवंबर 2020
बीबीसी ने विश्वभर की 100 प्रेरक व प्रभावशाली महिलाओं की सूची (BBC 100 Women 2020) जारी की है। इस सूची में अल्मोड़ा की 13 वर्षीय रिद्धिमा पांडे (Riddhima) भी शामिल है। रिद्धिमा की इस उपलब्धि से सांस्कृतिक नगरी एक बार फिर गौरवान्वित हुई है।

holy-ange-school

दहशत(Panic)- जानवर चराने जंगल गए अधेड़ पर सुअर ने किया हमला

मूल रूप से अल्मोड़ा जागेश्वर निवासी रिद्धिमा पांडे (Riddhima) वर्तमान में अपने परिजनों के साथ हरिद्वार में रहती है। रिद्धिमा पर्यावरण कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने 9 साल की उम्र में जलवायु परिवर्तन को लेकर कदम न उठाने पर केंद्र सरकार के खिलाफ एनजीटी में वाद दायर किया था।

ezgif-1-436a9efdef

रिद्धिमा (Riddhima) पिछले कुछ समय से पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्य कर रही है। रिद्धिमा पहली ऐसी लड़की थीं जिसने महज 11 साल की उम्र में संयुक्त राष्ट्र में जाकर पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपना जोरदार भाषण दिया था।

उत्तराखंड में कोरोना (corona) का आंकड़ा हुआ 73527, आज मिले 530 नये संक्रमित, 5 की मौत

बताते चले कि बीबीसी हर वर्ष दुनियाभर से 100 ऐसी प्रेरक व प्रभावशाली महिलाओं की सूची (BBC 100 Women 2020) जारी करता है जिनका ​विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीय योगदान रहा हो।

वर्ष 2020 में बीबीसी की इस सूची में 4 भारतीय महिलाएं शामिल है, जिसमें उत्तराखंड की रिद्धिमा पांडे (Riddhima) सबसे कम उम्र की है। रिद्धिमा के अलावा पैरा-एथलीट और वर्तमान पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियन मानसी जोशी, 82 वर्षीय बिलकिस बानो, तमिलनाडु की इसाइवानी शामिल है।

इसाइवानी को गायन में पुरूष वर्चस्व को तोड़ने एवं बिलकिस बानो को नए नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए इस सूची में शामिल किया गया है।

अपडेट खबरों के लिए हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

Joinsub_watsapp