Verification: aeee5e56bc920c65
shishu-mandir

पुलिस विभाग में उ0नि0 चंचल सिंह को सेवानिवृत्ति retirement पर दी गई शुभकामनाओं सहित विदाई

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

retirement function of Chanchal Singh from Bageshwar police

Screenshot-5

बागेश्वर। पुलिस विभाग में कार्यरत उ0नि0 चंचल सिंह को सेवानिवृत्ति प्राप्त होने पर पुलिस लाईन बागेश्वर में रचिता जुयाल पुलिस अधीक्षक महोदया बागेश्वर की उपस्थिति में पुलिस परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। बताया कि उ0नि0 श्री चंचल सिंह द्वारा पुलिस विभाग में रहते हुए नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर, व बागेश्वर में कुल- 40 साल 06 माह की सेवा कर्मठता/निष्ठापूर्वक की गयी।

new-modern
gyan-vigyan
uru advt

वर्तमान में चंचल सिंह जनपद बागेश्वर में थाने/पुलिस कार्यालय नियुक्त रहे। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सेवानिवृत्ति पर उ0नि0 चंचल सिंह द्वारा पुलिस विभाग को दी गयी सेवाओं व उनके कार्यशैली, निष्ठा की सराहना करते हुए उनको सपरिवार स्वस्थ्य रहने एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

IMG 20200525 WA0035

सेवानिवृत्ति पर उ0नि0 श्री चंचल सिंह द्वारा पुलिस विभाग में अपने अनुभवों, कार्य करने के तरीकों आदि के बारे में बताया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया व पुलिस उपाधीक्षक महोदया द्वारा स्मृति चिन्ह/उपहार व शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार आर्या रिजर्व पुलिस लाईन बागेश्वर द्वारा किया गया। विदाई समारोह में एस0आई0 (एम0) मोहन चंद्र जोशी, एस0आई0 (एम0) नंदन सिंह नेगी, उ0नि0 खुशवंत सिंह, उ0नि0 मीना रावत, उ0नि0 कुंदन सिंह रौतेला आदि अनेक अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

वीडियो देखें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/