पढ़े 7 अगस्त 2020 दिन में 1 बजे तक की बड़ी खबरें

Newsdesk Uttranews
4 Min Read
Screenshot-5

किसान सम्मान निधि(Kisan Samman Nidhi) के लाभार्थियों के लिए केसीसी अनिवार्य

holy-ange-school

1/ भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 20 लाख के पार। केवल 21 दिनों के भीतर 10 लाख से 20 लाख तक पहुंचा आंकड़ा।
2/ भोजपुरी ​एक्ट्रेस अनुपमा पाठक की की मौत की सूचना है। पुलिस के अनुसार अनुपमा पाठक ने आत्महत्या की है। उनका शव उत्तरी मुम्बई के उपनगर दहिसर में लटका हुआ मिला। अनुपमा बिहार के पूर्णिया से थी।

ezgif-1-436a9efdef

3/ रेलवे ने खलासी के पद खत्म कर दिये है। रेलवे की ओर
से जारी बयान में कहा गया है कि इन पदों पर अब कोई भर्ती नही की जायेगी। रेलवे के अनुसार यह पद अंग्रेजी औपनिवेशिक काल के दौरान सृजित हुए थे और अब इसकी कोई जरूरत नही है। अंग्रेजी शासन काल में खलासी अधिककारियों के आवास पर चपरासियों का काम करते थे। रेलवे ने 1 जुलाई 2000 से की गई खलासियों की नियुक्तियों की समीक्षा करने की बात भी कही है।
4/ मुंबई में कोरोना बीमारी से ठीक होकर घर जा चुके 22 लोग हुए दुबारा कोरोना संक्रमण के शिकार। अस्पताल किया गया भर्ती ।

भारत में एक दिन में 886 मौतों के साथ 20 लाख पार पहुंची corona संक्रमितों की संख्या
5/ सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने अपने कर्मचारियों की वर्क फ्रॉम होम की अनुमति। अब कर्मचारी जुलाई 2021 तक घर से ही कर सकेंगें काम। होम आफिस की जरूरतों को पूरा करने के लिये कंपनी ने 1000 अमेरिकी डालर देने की भी घोषणा की है।
6/ आईपीएल के 13 वे एडिशन को केन्द्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति मिल गई है। आईपीएल का 13वां एडिशन यूएई में 19 सितंबर से आयोजित होना है। जबकि 10 नवंबर को इसका फाइनल खेला जायेगा। आईपीलए का 13 वां सेशन मार्च महीने में भारत में आयोजित होना था लेकिन कोराना वायरस के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।

7/ रक्षा मंत्रालय द्वारा चीन की सेना की घुसपैठ वाला नोट अपनी वेबसाइट से हटाये जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। यूथ कांग्रेस ने इस मामले में रक्षा मंत्री को घेरते हुए उनके आवास का घेराव करने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि चीन विवाद को लेकर रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी एक नोट में पहली बार माना गया था कि चीन की सेना ने भारत की सीमा में घुसपैठ की है। लेकिन यह नोट पब्लिश होने के कुछ समय बाद ही ​हटा लिया गया। विपक्ष इसे डिलीट कांड बता रहा है।

8/ गिरीश चंद्र मुर्मू देश के नये नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) होगें। केन्द्र सरकार ने उन्हे इस पद पर नियुक्त कर दिया है। वह राजीव महर्षि के स्थान पर तैनात किये गये है। गौरतलब है कि गिरीश चंद्र मुर्मू पहले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल थे और उन्होने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफा देते समय ही माना जा रहा था कि उन्हे नये नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) के पद पर नियुक्ति दी जा सकती है। अब सरकार ने उन्हे नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) के पद पर नियुक्ति दे दी हैै।

9/ अमेरिका में टिक टॉक और वीचैट को बैन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 15 सितंबर तक टिकटॉक पूरी तरह बैन हो जायेगा। इस बीच टिक टॉक को माइक्रोसाफ्ट द्वारा खरीदे जाने की अटकले भी तेज हो गई है।

कृपया हमारे यूटयूब चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos

Joinsub_watsapp