shishu-mandir

Nainital- कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व लाइब्रेरियन स्वर्गीय डॉ0 सुचेतन साह को ऐसे किया गया याद

editor1
3 Min Read

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के डीएसबी परिसर नैनीताल में स्वर्गीय डॉक्टर सुचेतन साह की प्रथम पुण्यतिथि पर जीबी पंत पुस्तकालय में एक कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनकी डॉ0 सुचेतन साह के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई और डॉ सुचेतन साह को समर्पित पुस्तक ‘मैनेजमेंट ऑफ मॉडर्न लाइब्रेरी इन न्यू नॉर्मल’ का विमोचन किया गया पुस्तक का विमोचन किया गया।

new-modern
gyan-vigyan

डॉक्यूमेंट्री फिल्म में उनके छात्र जीवन से लेकर डीएसबी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में लाइब्रेरियन के पद तक विभिन्न चलचित्र प्रदर्शित किए गए जिसे देखकर सभी भावुक हो गए। कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ लाइब्रेरी प्रोफेशनल उत्तराखंड तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय ने किया।

saraswati-bal-vidya-niketan

कार्यक्रम में निदेशक डीएसबी परिसर प्रो0 एलएम जोशी ने कहा की डॉ0 सुचेतन लोकप्रिय एवं ऊर्जा से भरे थे । लखनऊ केन्द्रीय विश्वविद्यालय के प्रो0 एमपी सिंह ने कहा कि डॉ0 सुचेतन युवाओं के मित्र थे तथा मिलनसार थे।प्रो0 नीता बोरा शर्मा ने कहा डॉक्टर सुचेतन पुस्तकालय के प्रसार में प्रथम थे तथा विद्यार्थियों को हमेशा सहयोग करते थे। डॉ0 मनोज बिष्ट ने उनके खिलाड़ी होने पर तथा सीआरएसटी ओल्ड बॉयज क्लब के अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर ललित तिवारी ने किया उन्होंने भी डॉ सुचेतन के जीवन व्रत को प्रस्तुत किया उनकी बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। डॉक्टर एस के सोनकर ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन कर डॉक्टर सुचेतन को पुष्पांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया। डॉ0 सुचेतन की माताजी मीरा साह, पत्नी डॉ0 कर्णिका साह को शॉल उड़ाया गया तथा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। पुस्तक के संपादक प्रो एम पी सिंह तथा डॉक्टर एसके सोनकर तथा पुस्तक कर्वेटी प्रेस इंदु बुक सर्विस न्यू दिल्ली ने प्रकाशित की है।

कार्यक्रम में प्रो हरीश बिष्ट परीक्षा नियंत्रक, प्रोफेसर इंदु पाठक, प्रोफ़ेसर नंद गोपाल साहू प्रो लता पांडे, डॉक्टर सुषमा टम्टा, डॉ नीलू लोधियाल, डॉ विजय कुमार डॉक्टर दीपिका गोस्वामी,डॉक्टर हिमांशु लोहनी, डॉक्टर पैनी जोशी डॉक्टर शिवांगी चन्याल डॉ.नवीन पांडे, डॉक्टर कुबेर गिनती, डॉक्टर ममता जोशी ,डॉक्टर ललित मोहन, डॉक्टर आशीष तिवारी, दिल्ली से डॉक्टर एसके पांडे डॉक्टर चारु तिवारी द्वाराहाट राहुल साह हल्द्वानी, प्रेम कुशवाहा शशि श्रद्धा ईशा संजय कोमल लखनऊ सहित दिशा वसुंधरा हिमानी, रीता पाठक, मीनू गायत्री, विनोद हेमंत, देवकी सहित बड़ी संख्या में शोधार्थी विद्यार्थी उपस्थित रहे।