Almora— अल्मोड़ा में उक्रांद नेता ऐरी की प्रेस वार्ता बोले सभी सीटों पर लड़ेगे चुनाव

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

holy-ange-school

अल्मोड़ा (Almora)। उत्तराखण्ड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने केन्द्र व राज्य सरकार पर हर मोर्चे पर फेल होने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने बारी—बारी से यहां की जनता को छलने का काम किया है।

ezgif-1-436a9efdef


यहां एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए वरिष्ठ आंदोलनकारी ऐरी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने इस आपदा में भी अवसर ढूंढ लिया है और वह कोविड के बहाने से जनविरोधी कानूनों को लागू कर रही है। कहा कि तीन बिल कोविड के शोर शराबे के बीच पास कर दिये गये। और इसके खिलाफ किसान 25 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे है।


उन्होने तीनों कृषि कानूनों को जन विरोधी बताते हुए केन्द्र सरकार से इसे वापस लिये जाने की मांग की। कहा कि यह सरकार कारपोरेट के पक्ष में कार्य कर रही है और उसे आम लोगों से कोई सरोकार नही है।

Almora Breaking— 450 पेटी शराब गबन मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार


उक्रांद नेता ऐरी ने आरोप लगाते हुए कहा​ कि कोविड से निपटने में सरकार से रणनीतिक गलतिया हुई है। देश में पहला केस 30 जनवरी को सामने आया था और सरकार ने मार्च में विदेश से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाई। अगर सरकार पहला केस आने के बाद ही विदेशी उड़ानों पर रोक लगा लेती तो आज ऐसी स्थिति नही होती।

Almora Breaking— गांजा तस्करी के 2 अभियुक्तों को 3—3 साल की सजा व अर्थदंड

Almora— पुलिस लाइन (police line) में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत


ऐरी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने बारी— बारी से इस राज्य में शासन किया है और यहां की जनमुद्दों की अनदेखी की है। कहा कि उक्रांद 2022 के विधानसभा चुनावों में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। उत्तराखण्ड की क्षेत्रीय पार्टियों का मोर्चा बनाने के सवाल पर उन्होने कहा कि बात की जायेगी और अभी इसके लिये समय भी है। प्रेस वार्ता में उनके साथ विधानसभा प्रभारी भानु प्रकाश जोशी , जिला अध्यक्ष शिवराज बनौला, गिरीश नाथ, दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw

Joinsub_watsapp