shishu-mandir

पिथौरागढ़: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read
Screenshot-5

पिथौरागढ़। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को कांग्रेस जिला कार्यालय तिलढुकरी में उनके कार्यों को याद कर श्रद्धांजली दी गई।विधायक मयूख महर ने राजीव गांधी की तस्वीर पर माला पहनाकर उन्हें पुष्प अर्पित किए और कहा कि उन्होंने इस देश को बहुत से संस्थान दिए और अभूतपूर्व कार्य किए। उन्होंने पंचायती राज के साथ साथ 18 साल में वोट देने और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को अमलीजामा पहुंचाया।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan


जिसका फायदा आज भी देश के हर वर्ग को मिल रहा है।राजीव गांधी कहते थे कि किसी भी देश को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता, प्रेम एवं सौहार्द के वातावरण की जरूरत है, जिसके लिए हर कांग्रेस जन को कार्य करने की जरूरत है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर, पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, होशियार लुंठी, त्रिलोक बिष्ट, गौरव महर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, गजेंद्र वल्दिया, राजेश शर्मा, दीपक तिवारी, बहादुर सामंत आदि उपस्थित थे।