Pithoragarh— सीएम ने नवनिर्मित भाजपा के जिला कार्यालय का किया उद्घाटन

Newsdesk Uttranews
4 Min Read

पिथौरागढ़— सीएम ने नवनिर्मित भाजपा के जिला कार्यालय का किया उद्घाटन

Screenshot-5

पिथौरागढ़ सहयोगी, 23 अक्टूबर 2020
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ Pithoragarh
में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित चार मंजिला पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया।

holy-ange-school


​मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यालय महत्वपूर्ण स्थान है जहां से पार्टी कार्यकर्ताओं और साथ-साथ समाज को भी ऊर्जा मिलती है। अब पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का दायित्व है कि पार्टी कार्यालय को प्रेरणादायक और ऊर्जा स्थल के रूप में बनाए रखें। इस मौके पर उन्होंने सरकार के विकास कार्यों और नीतियों का भी जिक्र किया।

ezgif-1-436a9efdef

Pithoragarh- पूर्व सीएम रावत ने किया क्लीनिक का उद्घाटन


चंडाक रोड पर जीजीआईसी पिथौरागढ़
Pithoragarh के पास भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इसमें बूथ लेवल की इकाई से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पार्टी पदाधिकारियों के चयन की एक प्रक्रिया है, जिसके बाद ही पार्टी पदाधिकारी चुने जाते हैं, जो अमूमन दूसरी पार्टियों में नहीं है।


सीएम ने सीमांत जिले पिथौरागढ़
Pithoragarh में निर्मित भाजपा के आधुनिक कार्यालय को गर्व और सम्मान की बात बताया। कहा कि प्रदेश के 8 जिलों में पार्टी के इस तरह के कार्यालय बन चुके हैं और अन्य जिलों में यह प्रक्रिया जारी है। देशभर में भाजपा के ऐसे निर्मित कार्यालयों के पीछे उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह की परिकल्पना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन बताया।


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जनता के बीच जाने और लोगों से मित्रता करने को कहा।

Pithoragarh Breaking – देवलथल और सुवालेख में आतंक का पर्याय बना गुलदार ढेर


भगत ने कहा कि भाजपा, सरकार और मुख्यमंत्री की सफलता तभी है जब प्रदेश में वापस भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया ने पार्टी को सफलता के इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए भाजपा के समर्पित और आम कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार जताया।


कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजेंद्र अजेय व पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। बताया कि पार्टी के इस कार्यालय को बनने में करीब 2 साल लगे और इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत और केएमवीएन के अध्यक्ष केदार जोशी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पार्टी कार्यालय में सभागार, पार्टी पदाधिकारियों के कक्ष, आधुनिक तकनीक व उपकरण युक्त डेटा सेंटर और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं।


इस अवसर पर जनसंघ के जमाने से पार्टी से जुड़े भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं और उनके पारिवारिक सदस्यों को मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री शमशेर सिंह सत्याल, केएमवीएन के अध्यक्ष केदार जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक Pithoragarh चंद्रा पंत, पिथौरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, विधायक डीडीहाट बीएस चुफाल, विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला, पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश देवलाल, महेंद्र सिंह लुंगी, जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह महर, गोलू पाठक, मीडिया प्रभारी राजेंद्र जोशी और राजेश शर्मा समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

Joinsub_watsapp