विश्वविख्यात कवि, भारतीय साहित्य के नोबल पुरस्कार विजेता रवीन्द्र नाथ टैगोर को किया गया याद

IMG 20230507 WA0004

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

भीमताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में रविवार को नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित रवीन्द्र नाथ टैगोर को याद किया गया। इस दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में के सर्वप्रथम रवीन्द्र नाथ टैगोर चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। बताया गया कि जी20 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में गुरुदेव के कार्यों पर चर्चा हुई।

बताया कि 7 मई 1861 को टैगोर का जन्म हुआ था और 1913 में उन्हें नोबेल पुरुस्कार मिला। भारतीय संस्कृति को पश्चिमी दुनिया में परिचित कराने का महान कार्य गुरुदेव ने किया। वह एक उत्कृष्ट कवि, लेखक , गीतकार, निबंध कार , उपन्यासकार चित्रकार रहे। गीतांजलि ,सोनार तारी ,चित्रांगदा उनकी प्रमुख कृति है।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो सुरेंद्र सिंह बरगली, निदेशक शोध प्रो ललित तिवारी ,डॉक्टर हेम जोशी ,डॉक्टर हर्ष चौहान ,डॉक्टर नवीन पांडे ,डॉक्टर प्रभा पंत ,डॉक्टर हिमानी कार्की सहित मोहित खाती, वर्तिका, अक्षिता ,गौरव , सहित एम एससी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

editor1: