MP Ajay Tamta claims – Opposition is misleading farmers, agrarian reform law is in the interest of farmers
अल्मोड़ा, 20 दिसंबर 2020- सांसद अजय टम्टा(MP Ajay Tamta) ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है|
उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानून किसानों के हित में है और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं|
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद टम्टा (MP Ajay Tamta)ने कहा कि कृषि कानून आज का तात्कालिक कदम नहीं है इसे काफी सोच विचार और अध्ययन के बाद किसानों के हितों में लागू किया है|
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान, पढ़ें पूरी खबर
यह कानून देश में 54 साल तक राज करने वाली कांग्रेस के प्रस्ताव में भी था| खुद कांग्रेस इसे लागू करना चाहती थी आज जब कई सुधारों व संरक्षण से लैस किसान कानूनों को लागू किया गया तो कांग्रेस व विपक्षी किसानों को गुमराह कर रही है|
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दुगनी करने के प्रति संवेदनशील है,इसमें किसानों को पूरे देश में अपने उत्पादों को बेचने की छूट है, मंडियों का दबाव व बिचौलियों को खत्म करने की कोशिश इस कानून में है|
ई- ट्रेडिंग जैसी कई सुविधाएं व लीगल राइट्स उन्हें दिए गए हैं| तीन दिन में किसानों का भुगतान करने और एमएसपी को यथावत रखा गया है|लेकिन कांग्रेस व विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहे हैं|
उन्होंने कहा कि विपक्ष इससे पहले नागरिकता कानून, राम मंदिर निर्माण, धारा 370 को लेकर इसी प्रकार का रवैया अपना चुका है अब किसानों को गुमराह कर रहा है|
इस मौके पर नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, शैलेन्द्र साह, अजय वर्मा आदि मौजूद थे|
उत्तरा न्यूज के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें और पाएं ताजा तरीन वीडियो अपडेट
https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw