shishu-mandir

अल्मोड़ा— समाजसेवी मोती लाल वर्मा (moti lal verma) के निधन से नगर भर में शोक की लहर, विभिन्न संगठनों ने जताया दुख

Newsdesk Uttranews
4 Min Read

moti lal verma par kai sangthno ne jataya dukh

Screenshot-5

अल्मोड़ा, 02 दिसंबर 2020
रिटायर्ड फॉर्मासिस्ट व प्रसिद्ध समाजसेवी मोती लाल वर्मा (moti lal verma) के निधन पर कई संगठनों ने दुख जताया है। शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पुण्य आत्मा का श्रद्धांजलि अर्पित की।

new-modern
gyan-vigyan

दीप मेडिकल स्टोर के संचालक मोती लाल वर्मा (moti lal verma)का आज हल्द्वानी में एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।

भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र :- राष्ट्रगान (National anthem) में परिवर्तन की उठाई मांग

इधर भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की बैठक में भाजपा के पूर्व नगरध्यक्ष मोती लाल वर्मा (moti lal verma) के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि स्व. मोती लाल वर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे और अल्मोड़ा शहर में भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था।

उनके निधन से बीजेपी अल्मोड़ा में एक शून्य आ गया है, ऐसे कार्यकर्ता की कमी भारतीय जनता पार्टी को खलती रहेगी।

भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने स्व. मोती लाल वर्मा (moti lal verma) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भगवान से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सांसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, राज्य मंत्री रेखा आर्या, द्वाराहाट विधायक महेश नेगी, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, प्रेम शर्मा, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, महिपाल बिष्ट, नरेन्द्र प्रसाद, मनोज जोशी, दीपक वर्मा, दीप्ति सोनकर, चन्दन लटवाल, राहुल वोहरा, राहुल खोलिया, कैलाश गुरुरानी, संजय साह रिक्खू, हरीश कनवाल, सुनील बिष्ट, कैलाश नाथ गोस्वामी, ललित मेहता, रोहित साह, निर्मला जोशी, राधिका जोशी, किरन पंत, इन्दु प्रभा जोशी, विद्या बिष्ट, मीना भैसोड़ा, धर्मवीर आर्या, लीला बोरा, पूनम पालीवाल, रेखा आर्या समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

स्व. मोती लाल वर्मा (moti lal verma) के निधन पर रेड क्रॉस संस्था, अलमोड़ा ने दुख जताया है। संस्था के सदस्यों ने परिवार को संवेदना प्रेषित करते हुए कहा कि रेड क्रॉस समिति के वरिष्ठ एवं सक्रिय आजीवन सदस्य स्व. वर्मा का निधन नगर के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। इस रिक्कता को कभी नहीं भरा जा सकता। उनके निधन पर चेयरमैन किशन गुरुरानी समेत संस्था से जुड़े सभी सदस्यों ने शोक जताया है।

कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी स्व. मोती लाल वर्मा (moti lal verma) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। स्व. वर्मा कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक व आधार स्तंभ थे।

कैमिस्ट परिवार ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने तथा इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। स्व. वर्मा (moti lal verma) के निधन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस मनकोटी, सचिव गिरीश उप्रेती, उपाध्यक्ष कस्तूरी लाल, आशीष वर्मा, कोषाध्यक्ष राघव पंत, उपसचिव चंदन मेर, योगेश भट्ट, संरक्षक ललित भट्ट, मीडिया प्रभारी दीप चंद्र वर्मा ने शोक व्यक्त किया है।

अपडेट खबरों के लिए हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें