shishu-mandir

लापरवाह अधिकारियों पर बरसीं मंत्री रेखा आर्या ने दी अंतिम चेतावनी

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

Minister Rekha Arya gave final warning to careless officers मंत्री रेखा आर्या

Screenshot-5

देखें लापरवाही पर क्या कहा मंत्री ने

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा,17अगस्त 2020 राज्यमंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को विधानसभा सोमेश्वर की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की । इस दौरानमंत्री रेखा आर्या लापरवाह अधिकारियों पर सख्त नजर आई। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के लिए यह अंतिम चेतावनी है।

मंत्री रेखा आर्या

कहा कि आगे से लापरवाह अधिकारियो के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। अधिकारी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी व जनप्रतिनिधियों से आपस में समन्वय बनाकर कार्यों का अनुश्रवण करने की बात कही और उम्मीद जताई कि अगली बैठक में विकासकार्यों की प्रगति और अच्छी रहेगी।

बैठक में उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त की और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। लोनिवि के अधिकारियों को लम्बित मोटर मार्गों के प्रस्ताव यथा—समय शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये।

see it also

पशुपालन मंत्री रेखा आर्या के फार्म से 30 हजार मछलियां चोरी,मुकदमा दर्ज

वहीं कई सड़कों में डामरीकरण न किये जाने पर उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम समाप्त होते ही तत्काल कार्य प्रारम्भ कर दें। दुर्घटना सम्भावित स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश उन्होंने दिये। इसके अलावा राज्यमंत्री ने वन भूमि हस्तान्तण के कारण कुछ सड़कों के प्रस्ताव लम्बित होने पर वन एवं लोक निर्माण विभाग के अलावा पीएमजीएसवाई व अन्य सड़क निर्माण एजेन्सियों के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाने के निर्देश दिये।
बैठक में उन्होंने शिक्षा, समाज कल्याण, बाल विकास, सिंचाई, श्रम विभाग एवं युवा कल्याण विभागों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, वन संरक्षक प्रवीण कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत अपूर्वा पाण्डे, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र कैड़ा राजू, देवेन्द्र नयाल
,धन सिंह रावत, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत, मुख्य शिक्षाधिकारी एच0बी0 चन्द, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 योगेश पुरोहित सहित अन्य विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

ताजा वीडियो अपडेट के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw