किसानों (kisan) को उचित मूल्य उपलब्ध कराने को सरकार प्रयासरत: गजराज

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

kisan ko suchit muly uplabdh krane ko sarkar pryasrat: gagraj

Screenshot-5

पिथौरागढ़ सहयोगी, 15 दिसंबर 2020
केंद्र सरकार के कृषि (kisan)
सुधार बिलों के समर्थन में जनमत जुटाने के लिए भाजपा नेता और पदाधिकारी भरपूर प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट मंगलवार पिथौरागढ़ पहुंचे।

holy-ange-school

यहां भाजपा जिला कार्यालय, खड़कोट में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि आज देश सरप्लस फसलों की बिक्री तथा किसानों को उचित मूल्य उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि विधेयक—2020 के विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए किसान संगठनों के साथ खुले मन से वार्ता की जा रही है, जिसमें सामने आये मुद्दों के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

ezgif-1-436a9efdef

भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में राज्यमंत्री बिष्ट ने कहा कि किसानों की आय बढ़े इसके लिए फसलों का विविधीकरण तथा नये बाजार की उपलब्धता आवश्यक है।


सरकार एक ऐसा ईको सिस्टम बनाने का प्रयास कर रही है, जहां कृषि (kisan)
में आधुनिकता, फसल के नुकसान में कमी, उन्नत बीज, प्रमाणिक खाद उपलब्धता और फसल उत्पादन के बाद प्रबंधन के लिए संरचनाओं का निर्माण हो, जिससे छोटे व लघु किसानों को संगठित किया जाए।

उत्तराखंड से बड़ी खबर— कोरोना (Corona) की चपेट में आए मुख्यमंत्री​ Trivendra Singh Rawat , होम आइसोलेट

गजराज बिष्ट ने कहा कि किसानों (kisan) की आर्थिक उन्नति के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना लागू की गई और संस्थागत ऋण व्यवस्था का सरलीकरण तथा समर्थन मूल्य पर खरीदी को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। कहा कि केंद्र सरकार के लिए कृषि प्राथमिकता है और किसान भी सर्वोपरि है। इसी के मद्देनजर मुद्दों के समाधान की पहल को आगे भी जारी रखने के लिए सरकार के दरवाजे खुले हैं।

इस दौरान पार्टी के जिला महामंत्री बसंत जोशी, महिमन कन्याल, वरिष्ठ नेता और नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जिला मंत्री महेश पाठक, मीडिया प्रभारी राजेंद्र जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह लुंठी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, शुभम चंद, माला सौन, कृपाल वल्दिया व विनोद भट्ट आदि मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

Joinsub_watsapp