Drink Lukewarm water – सुबह की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी के साथ

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

importance of hot water for health

Screenshot-5

स्वास्थ्य health ही सबसे बड़ा धन है क्योंकि जब आप स्वस्थ होते हैं तभी आप जिंदगी का आनंद ले पाते हैं। आज हम हर संभव प्रयास करते हैं कि हम स्वस्थ रहें परन्तु क्या आप जानते हैं कि नियमित रूप से सुबह एक ग्लास गुनगुना पानी lukewarm water का सेवन इसमें आपकी मदद कर सकता है।

holy-ange-school

ezgif-1-436a9efdef

विशेषज्ञ और बड़े बुजुर्ग भी स्वस्थ रहने के लिए दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं मगर ठंडे पानी की अपेक्षा हल्का गुनगुना पानी (Hot Water) पीने से शरीर को ज्यादा फायदे मिलते हैं, खासकर सुबह खाली पेट।

हमारे शरीर की आंतरिक सफाई के लिए पानी का सेवन अति आवश्यक है। हमारे शरीर में अधिकतर बीमारियां दूषित पानी या कम पानी के सेवन से होती हैं। अगर पानी को गर्म कर फिर ठंडा कर नियमित रूप से पिएं तो पेट की अधिकांश बीमारियां दूर हो सकती है।

सुबह-सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पेट में कब्ज को जड़ से खत्म कर देता है तथा मुंह से लेकर पेट के आंतरिक अंगों की की सफाई भी कर देता है। पानी शरीर के जोड़ों को चिकना बनाता है जिससे जोड़ों का दर्द भी कम हो सकता है।

रोजाना गुनगुना पानी (lukewarm water) पीने से शरीर में रक्त का संचार ठीक तरह से होता है। पानी के सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, आप ताजगी का अनुभव करते हैं और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास भी होता है।

अगर आपको अक्सर सर्दी-जुकाम और कफ की परेशानी रहती है तो नियमित रूप से सुबह गर्म पानी का सेवन लाभकारी हो सकता है।

गुनगुना पानी पीने से आपके शरीर की त्वचा साफ और सुंदर बन सकती है। शरीर का वजन कम करने के लिए भी गुनगुना गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है।

महिलाओं को होने वाले मासिक धर्म के दौरान दर्द एवं अनियमितता से कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान गर्म पानी के सेवन से काफी राहत मिल सकती है।

नोट- उपरोक्त सभी बातें स्वस्थ रहने के लिए राय के तौर पर कहीं जा रही है। उपरोक्त किसी भी विषय पर अधिक चर्चा के लिए एडमिन से व्यक्तिगत संपर्क किया जा सकता है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

Joinsub_watsapp