shishu-mandir

Almora- हिंदी-कुमाउनी के प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो0 देवसिंह पोखरिया हुए सम्मानित

editor1
1 Min Read

अल्मोड़ा। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं हिंदी-कुमाउनी के प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो0 देवसिंह पोखरिया को हिमाचल में ठाकुर मोलूराम पहाड़ी एवं संस्कृति राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रो0 पोखरिया को इससे पूर्व भी कई पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। लोकसाहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रो0 देवसिंह पोखरिया को ठाकुर मोलूराम पहाड़ी एवं संस्कृति राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया गया।

new-modern
gyan-vigyan

हिमांचल प्रदेश के कुल्लू में सहकारी संस्था भुट्टीको विवर्श के परिसर में हुए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रो0 पोखरिया सहित 13 अन्य विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। प्रो0 पोखरिया के सम्मान मिलने से साहित्यिक एवं सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के साहित्यकारों, हिंदी एवं पत्रकारिता विभाग के शिक्षकों ने प्रशंसा व्यक्त की है।

saraswati-bal-vidya-niketan