shishu-mandir

टेक न्यूज़: वाह अब Word document तथा Excel sheet बनाने के लिए कंप्यूटर की निर्भरता नहीं

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

आप चाहे ऑफिस के कर्मचारी हों, व्यापारी हों, छात्र हों यह किसी भी पेशे से जुड़े हों, कंप्यूटर के इस युग में आपको अनेक तरह की कम्प्यूटर आधारित फाइलें अक्सर बनानी पड़ती है जिसके लिए आपको कंप्यूटर पर निर्भर रहना पड़ता है। अब word document तथा excel sheet को बनाने के लिए कंप्यूटर की निर्भरता खत्म हो गई है। अब आप चाहे तो ऑनलाइन गूगल डॉक्स का उपयोग करके आसानी से कहीं पर भी बैठ कर web browser का उपयोग कर इन फाइल्स को तैयार कर सकते हैं। गूगल डॉग्स की प्रमुख विशेषता यह है कि यह निजी उपयोग के लिए मुफ्त सर्विस है तथा आप इसके द्वारा बनाए गई फाइल को आप अनेकों लोगों तक शेयर भी कर सकते हैं। Auto save, templates, advanced editing system आदि इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं अधिक जानकारी- https://www.google.com/docs/about/ पर प्राप्त की जा सकती है। बताते चलें कि वर्तमान में ज्यादातर software, Cloud Technology पर परिवर्तित होते जा रहे हैं।

new-modern
gyan-vigyan