सौ वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी मोती सिंह (Moti singh) नेगी का निधन

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

freedom fighter moti singh negi dies

Screenshot-5

उत्तराखंड। भारत की आज़ादी के आंदोलन के सेनानी और समाजसेवी रहे मोती सिंह नेगी (Moti singh) का शुक्रवार शाम देहानवास हो गया। सौ वर्षीय श्री नेगी जी ने कोटद्वार रोड स्थित आवास में अंतिम सांस ली। बीते कुछ समय से वह अस्वस्थ चल रहे थे।

holy-ange-school


मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के कनौली गांव के रहने वाले मोती सिंह नेगी जी ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में वह झांसी में 6 माह जेल में रहे। इस दौरान प्रताड़ना के खिलाफ वह सात दिन भूख हड़ताल पर रहे। 27 फरवरी 1943 को वह जेल से रिहा हुए।

ezgif-1-436a9efdef


आज़ादी के बाद वह समाज सेवा से जुड़े। कई सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे। हाल ही तक वह सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते रहे। उनके निधन से रामनगर में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार आज सुबह होगा।

Joinsub_watsapp