shishu-mandir

पूर्व सैनिकों ने बनाया संयुक्त सैन्य संगठन

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read
fire broke out
Screenshot-5

हल्द्वानी। भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों ने अब एक संयुक्त सैन्य संगठन बनाया है जिसमें थल सेना, जल सेना, वायु सेना, भारतीय तट रक्षक बल और अर्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिक शामिल हुए हैं।

new-modern
gyan-vigyan

हल्द्वानी के हीरा नगर स्थित पर्वतीय उत्थान मंच के मैदान में रविवार को हुए कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भारतीय तट रक्षक सुरक्षा बल के पूर्व असिस्टेंट कमांडेंट आरपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन की कार्यकारिणी बनाई जाएगी और दायित्व सौंपे जाएंगे।

सीएपीएफ एसोसिएशन उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी ने कहा कि वर्षों से हम देश और समाज की सेवा करते आ रहे हैं। अब हम संगठित हो गए तो देश का शासन भी चला सकते हैं।

संगठन के सदस्यों ने भूतपूर्व सैनिकों की एकता पर बल देने की बात कही। साथ ही पूर्व सैनिकों, वर्तमान सैनिकों व उनके परिजनों के लिए सुविधाएं मुहैया कराने और उनकी पूरी मदद का आश्वासन दिया।