shishu-mandir

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (manish sisodia) का उत्तराखण्ड दौरा – कहा 2022 में बनेगी आप की सरकार

Newsdesk Uttranews
4 Min Read

Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia visits Uttarakhand

Screenshot-5

नैनीताल/हल्द्धानी/काशीपुर। आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में चल रही दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (manish sisodia) का दो दिवसीय दौरा कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गया। अपने दौरे के दौरान आप नेता मनीष सिसौदिया ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने का काम भी किया। उनके इस दौरे से कार्यकर्ता खासे उत्साहित दिखे।
अपने कुमॉऊ दौरे के दौरान दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (manish sisodia)
ने नैनीताल जिले के कैंची धाम पहुंचकर विख्यात बाबा नीम करोली के दर्शन कर पूजा अर्चना भी की।

new-modern
gyan-vigyan

2022 में बनेगी आम आदमी पार्टी (Aap) की सरकार – मोहनिया


अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सिसोदिया (manish sisodia) 11 दिसंबर को 3 बजे शाम काशीपुर पहुंचे जहां उन्होने आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उदघाटन किया। इसके बाद वह रामनगर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। देर शाम सिसोदिया हल्द्धानी में कालाढूंगी चौराहा पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सिसौदिया इसके बाद भीमताल को रवाना हो गये। रात्रि विश्राम उन्होने भीमताल में किया।

अपने दौरे में मनीष सिसोदिया ने कार्यकताओं से बूथ लेवल तक कार्य करने का आह्वान किया। उन्होने कार्यकर्ताओं से बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही।

आम आदमी पार्टी (AAP) की अल्मोड़ा में प्रेस वार्ता : पूरे दमखम के साथ 2022 में ताकत दिखाने का किया दावा


शनिवार 12 दिसंबर की सुबह आप नेता मनीष सिसोदिया कैंची धाम पहुंचे और वहां प्रसिद्ध नीम करोली बाबा के दर्शन किये। इसके बाद वापस हल्द्धानी पहुंचे। वहां उन्होने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। शाम को 5 बजे से उनका हल्द्धानी में बुद्धिजीवियों के साथ एक जनसंवाद कार्यक्रम में भागीदारी करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia visits Uttarakhand
पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

पत्रकार वार्ता के दौरान मनीष सिसोदिया (manish sisodia) ने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली तरह उत्तराखण्ड की जनता भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनायेगी। सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस का सशक्त राजनीतिक विकल्प बनेगी। कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अपने दौरे के दौरान कार्यकताओं के हुजूम से उत्साहित सिसोदिया ने कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी को उत्तराखण्ड में सहयोग एवं स्नेह मिल रहा है उससे देखकर साफ लगता है कि 2022 में भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने बारी बारी से प्रदेश की भोली भाली जनता ठगा है और यहां की जनता इस बात को समझ चुकी है। और 2022 में जनता दोनो दलो को सबक सिखाते हुए आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपेगी।

आप नेता से मिलने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में हीं हुई धक्का-मुक्की

कैंची धाम/नैनीताल। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (manish sisodia) ने शनिवार को विश्व विख्यात बाबा नीम करोली के दर्शन किये। इस दौरान उनसे मिलने के लिये कुमाऊं के कई क्षेत्रों से कार्यकर्ता भी कैंची धाम पहुंच गये। कार्यकर्ताओ की अधिक संख्या के कारण आप के कार्यकर्ताओं के बीच कई बार धक्कामुक्की भी हुई।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ कैंची धाम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी, एड्वोकेट बसन्त कुमार, आम आदमी पार्टी के अल्मोड़ा प्रभारी अखिलेश टम्टा ,वैभव जोशी, रोहित सिंह, लोहनी ,शिव कुमार, शमशेर आर्यन,अंशुल राणा, सचिन गोस्वामी,राजेन्द्र राणा,राजेन्द्र तिवारी के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw