shishu-mandir

कांग्रेस की मांग- इस्तीफा दें विधायक नेगी, द्वाराहाट विधायक पर शोषण के आरोपों पर कांग्रेस ने पूरे जिले में किया प्रदर्शन, द्वाराहाट में कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस

उत्तरा न्यूज डेस्क
5 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

Congress protests in whole district on Dwarahat MLA case, Congressmen take out procession in Dwarahat

IMG 20200818 134910

अल्मोड़ा, 18 अगस्त 2020- द्वाराहाट के विधायक पर एक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद कांंग्रेस मुखर हो गई है|

मंगलवार को अल्मोड़ा जिले के विभिन्न कस्बों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया| द्वाराहाट में तो कांग्रेस ने घटगाड़ से जुलूस निकाल कर मुख्य चौराहे पर विधायक महेश नेगी का पुतला फूंका.

IMG 20200818 WA0008

कार्यकर्ता विधायक से इस्तीफे की मांग कर रहे थे साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच करा डीएनए जाँच कराने की मांग कर रहे थे|

इस मौके पर रानीखेत के जिलाध्यक्ष महेश आर्या , पूर्व प्रमुख राजेन्द्र किरौला,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन साह, कमला कैड़ा, शंकर कैड़ा, नारायण रावत,नगर अध्यक्ष कमल साह,प्रकाश अधिकारी,हेम मठपाल, निर्मल मठपाल, चंदन नेगी सहित दर्जनों कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल थे| प्रदर्शन से पूर्व कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय से सरकार को ज्ञापन भी भेजा|

जनता में नाखुशी तो बीजेपी ने साधी चुप्पी

मामले को लेकर विधायक के गृह क्षेत्र में लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हैं| मामले को लेकर जहां कांग्रेस खुल कर विरोध कर रही है| वहीं आम जनता नाराज तो दिख रही है लेकिन खुल कर कुछ नहीं कह रही है| वहीं बीजेपी ने अप्रत्याशित चुप्पी साध ली है मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट ने जरूर कहा कि मामले कीं जांच हो लेकिन षड़यंत्र व राजनीति एेसे ज्वलंत मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए यदि कोई राजनीति करता है तो यह शर्मनाक है|

इधर विधायक महेश नेगी से अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया.उनके थाना रोड स्थित आवास पर भी कोई नहीं मिला केयर टेकर ने कहा कि यहां कोई नहीं है. न ही उसे कुछ पता है.

अल्मोड़ा के नगर सहित विभिन्न स्थानों में भी सड़कों में उतरे कांग्रेसी

कमेटी अल्मोड़ा के तत्वावधान में जिला मुख्यालय एवम् जनपद के विभिन्न विकासखण्डों में कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री एवम् द्वाराहाट विधायक का पुतला दहन किया गया।

IMG 20200818 WA0007

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने द्वाराहाट विधायक महेश नेगी से इस्तीफे की मांग भी की।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत करोड़ो रूपया खर्च किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ भाजपा विधायक द्वारा एक सैनिक की पत्नी के साथ लम्बे समय से दुराचार का मामला सामने आया है जो कि निन्दनीय है।कांग्रेसजनों ने कहा कि जिन सैनिकों के कारण आज सम्पूर्ण देश सुरक्षित है वही भाजपा के विधायक द्वारा सैनिक के परिवार के साथ ऐसा व्यवहार साफ प्रदर्शित करता है कि भाजपा सरकार महिलाओं एवम् बेटियों के लिए कितनी संवेदनशील है।कांग्रेसजनों ने कहा कि केवल नारा देकर बेटियों को सुरक्षित नहीं किया जा सकता है।कांग्रेसजनों ने कहा कि आज पूरे प्रदेश की मांग है कि भाजपा हटाओ बेटी बचाओ।जिला कांंग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर आज अल्मोड़ा मुख्यालय,धौलादेवी,सोमेश्वर, लमगड़ा,भैसियाछाना,चितई आदि स्थानों पर कांग्रेसजनों ने द्वाराहाट विधायक एवम् प्रदेश की भा०ज०पा०सरकार का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी के साथ द्वाराहाट विधायक के इस्तीफे की मांग की।धौलादेवी में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भाजपा विधायक का पुतला दहन किया।धौलादेवी में पुतला दहन करने वालों में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट,ब्लाक अध्यक्ष लमगड़ा दीवान सिंह सतवाल, राजू पन्त,आनन्द जोशी,भुवनराम,कुन्दन सिंह गैड़ा,हुकुम सिंह,कमल बिष्ट, हरीश जोशी आदि उपस्थित रहे।जैंती में ब्लाक अध्यक्ष गिरीश जोशी,नवीन कोहली,गोपाल महरा,पानसिंह बर्गली,रमेश बिष्ट, चन्दन बिष्ट, प्रदीप बिष्ट आदि ने द्वाराहाट विधायक का पुतला दहन किया।अल्मोड़ा मुख्यालय में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने द्वाराहाट विधायक एवम् प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।पुतला दहन में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवाड़ी,यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,वैभव पान्डेय,प्रदेश महामंत्री प्रीती बिष्ट, लीला जोशी,प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र गैलाकोटी,विनोद वैष्णव, हर्ष कनवाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,पारितोष जोशी,एन एस यू आई महासचिव गोपाल भट्ट,पंकज कान्डपाल,विनय शैलानी,अम्बीराम, संजीव कर्मयाल,सुरेश केसरी,फाकिर खान,राबिन भन्डारी,जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,अरविंद रौतैला, सुमित कुमार,अशोक ग्वासीकोटी, रोहन आर्या,मोहसिन अख्तर,आशीष कुमार,मयंक बिष्ट, किशनलाल,विनोद सिंह बुनकी,जी सी जोशीआदि उपस्थित रहे।ब्लाक कांंग्रेस कमेटी हवालबाग द्वारा चितई बाजार में भाजपा विधायक का पुतला दहन किया गया।पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा,सुन्दर सिंह,संजय कुमार, चन्दन सिंह रौतैला, राजेन्द्र रावत,शिबु मेहरा,प्रकाश पन्त,विशन राम,हरीश लाल,पारस कुमार,कमल कुमार, वीरेन्द्र सिंह रौतैला आदि उपस्थित रहे।

IMG 20200818 WA0003