shishu-mandir

Almora – छानी गांव में भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ(Bhagwat Gyan) का समापन

editor1
1 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

Almora – Completion of Bhagwat Gyan yagya in Chhani village

अल्मोड़ा/चौखुटिया- चौखुटिया मासी रोड पर स्थित छानी गांव में चल रहे भागवत कथा (Bhagwat Gyan)का 7वें दिन राजा परीक्षित के मोक्ष व भगवान श्री कृष्ण के स्वधाम गमन के साथ ही समापन हो गया।


इस अवसर पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ ,हवन कराया गया,फिर भंडारे का आयोजन किया गया,यजमान महेश चंद्र जोशी व विनोद जोशी ने यज्ञ के बाद गोदान कराया व व्यास पूजन किया। व्यास आचार्य दुर्गादत गुणवंत ने सभी भक्तों से बार-बार भागवत कथा (Bhagwat Gyan)श्रवण करते रहने को कहा,जिससे मनुष्य निष्पाप हो जाता है, और सदा ही सत्य व धर्म का मार्ग अनुसरण करने का आह्वान किया।

भंडारे में देर शाम तक लोग प्रसाद ग्रहण करते देखे गए।


इस अवसर पर उप व्यास देवकीनन्दन पांडे, गोलू पांडे, विनोद जोशी ,सौरभ पांडे द्वारा वैदिक कर्मकाण्ड के साथ कथा आयोजन में सहयोग दिया गया।मुख्य यजमान महेश चंद्र जोशी ने क्षेत्र की समस्त जनता से सहयोग के लिए आभार जताया है।