shishu-mandir

Almora: जयन्ती पर याद किए गए छायावादी कवि sumitranandan pant पैतृक गांव स्यूनराकोट में हुए कार्यक्रम

editor1
4 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

Chhyavadi poet sumitranandan pant remembered on Jayanti

अल्मोड़ा, 20 मई 2022- प्रसिद्ध छायावादी प्रकृति प्रेमी कवि सुमित्रानंदन पंत (sumitranandan pant ) की जयंती पर उनके पैतृक गांव स्युनराकोट में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

sumitranandan pant
sumitranandan pant


इस मौके पर कई लोक कला से संबंधित कार्यक्रम आयोजित हुए।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाँक प्रमुख बबीता भाकुनी ने लाइब्रेरी सहित अन्य कार्यों के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल ने 1लाख रूपये देने की घोषणा की।


उन्होंने कहा कि मार्ग निर्माण कार्य को जिला योजना से कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ने भी सांसद निधि के रूप में 2 लाख रूपये की घोषणा की।


कार्यक्रम में जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी ने भी विभाग की ओर से विकास कार्यों में हर संभव सहयोग देने की बात कही।

sumitranandan pant
sumitranandan pant


सुमित्रानंदन पंत स्मारक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल सिंह ने और संचालन शिक्षक व कवि नीरज पन्त ने किया उन्होंने कई कविताएं भी प्रस्तुत की।

लोक कलाकार दीवान कनवाल व गोकुल बिष्ट ने भी रंगारंग कार्यक्रम पेश किए वहीं जीआईसी कमलेश्वर की छात्रा प्रियंका ने भी कविता प्रस्तुत की।
इस मौके पर त्रिभुवन गिरी , प्रसिद्ध गायक कलाकार दीवान कनवाल जी, प्रो माया गोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद डंगवाल ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश भाकुनी जी,संजय स्युनरी ,सुंदर मटियानी, ग्राम प्रधान खड़ाऊ वीरेन्द्र बिष्ट , शमसेर सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी , प्रफुल्ल पंत आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम में शानदार काव्यपाठ व लोकगीतों के माध्यम से महान कवि सुमित्रानंदन पंत (sumitanandan pant) को याद किया गया।

नगर पालिका ने भी आयोजित किया sumitranandan pant जयंती पर कार्यक्रम

इधर प्रकृति के सुकुमार कवि के रूप में प्रसिद्ध सुमित्रानंदन पंत को 123 वीं जयंती पर याद किया गया। पालिका की ओर से पुराने कलक्ट्रेट करीब स्थित पंत पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों और कवियों ने पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने पंत के साहित्य एवं कृतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंत की कविताओं में पहाड़ की प्रकृति के विभिन्न रंग झलकते हैं। उनका पहाड़ प्रेम भी उनकी कविताओं में साफ झलकता है। इस मौके पर काव्यपाठ का आयोजन भी किया गया। इसमें कवियों ने सुमित्रानंदन पंत को समर्पित कविताएं प्रस्तुत कीं। कवि लीला खोलिया, विनोद जोशी और डॉ. प्रीति आर्या ने काव्या पाठ कर पंत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पालिका की ओर से कवियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर प्रो बीडीएस नेगी,अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, सभासद हेमचन्द्र तिवारी, सचिन आर्या, पूर्व सभासद अशोक पांडे, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल, ताराचंद्र जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, विपिन भट्ट, पूर्व सभासद एलके पंत, परितोष जोशी, भारत रत्न पांडे, कमल कुमार पाठक, मुकेश भंडारी, राजू पांडे, बसन्त बल्लभ पांडे, ईओ महेंद्र कुमार यादव, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, वन पर्यवेक्षक रूप सिंह, प्रकाश भट्ट, हरीश चंद्र, आशा, लीला रावत, बसंती बिष्ट, शीला देवी मौजूद रहे।