खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now
दिल्ली। लम्बे मंथन के बाद आखिरकार एनडीए ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। झारखंड की पूर्व राज्यपाल और उड़ीसा राज्य की मंत्री रह चुकी द्रोपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद महिला और आदिवासी क्षेत्र से संबंधित मुर्मू को प्रत्याशी चुनने पर सहमति बनी।
18 मई 2015 को झारखंड की राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के पहले द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा में दो बार विधायक और एक बार राज्यमंत्री के रूप में काम कर चुकी थीं। राज्यपाल के तौर पर पांच वर्ष का उनका कार्यकाल 18 मई 2020 को पूरा हो गया था, लेकिन कोरोना के कारण राष्ट्रपति द्वारा नयी नियुक्ति नहीं किये जाने के कारण उनके कार्यकाल का स्वत: विस्तार हो गया था। अपने पूरे कार्यकाल में वह कभी विवादों में नहीं रहीं।
previous post