भाजपा का इतिहास (BJP’s history) त्याग व बलिदान का, मजखाली मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को बताया गया पार्टी का इतिहास

Newsdesk Uttranews
4 Min Read

BJP’s history of sacrifice and sacrifice, party workers were told at the meeting of Mazkhali Mandal

Screenshot-5

holy-ange-school

अल्मोड़ा, 09 नवंबर 2020- भारतीय जनता पार्टी के इतिहास (BJP’s history) विधानसभा सोमेश्वर के मंडल मजखाली में मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह कनवाल की अध्यक्षता में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया|

ezgif-1-436a9efdef

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रथम सत्र वक्ता विनीत बिष्ट एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया| कार्यक्रम में पार्टी के सभी अपेक्षित कार्यकर्ता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए और वर्ग गीत व वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ और प्रथम सत्र में विनीत बिष्ट ने भारतीय जनता पार्टी का इतिहास (BJP’s history) और विकास पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कहा कि बीजेपी का सांगठनिक इतिहास त्याग, बलिदान व समर्पण का है|

द्वितीय सत्र में जिसमे राज्य सरकार की उपलब्धियों पर सम्बोधन उत्तराखंड राज्य की राज्य मंत्री रेखा आर्य का था उन्हें राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम के लिए प्रभारी जिले बागेश्वर में जाने के कारण इस सत्र को भी विनीत बिष्ट ने लिया|
सत्र को सम्बोधित करते हुए विनीत बिष्ट ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास (BJP’s history) पर विषय की जानकारी कार्यकर्ताओ को दी विनीत बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951में निर्मित भारतीय जनसंघ है। 1977 में आपातकाल की समाप्ति के बाद जनता पार्टी के निर्माण हेतु जनसंघ अन्य दलों के साथ विलय हो गया। इससे 1977 में सत्ता में आना संभव हुआ|

कहा कि तीन वर्षों तक सरकार चलाने के बाद 1980 में जनता पार्टी विघटित हो गई और पूर्व जनसंघ के पदचिह्नों को पुनर्संयोजित करते हुये भारतीय जनता पार्टी का निर्माण किया गया। यद्यपि शुरुआत में पार्टी असफल रही और 1984 के आम चुनावों में केवल दो लोकसभा सीटें जीतने में सफल रही। इसके बाद राम जन्मभूमि आंदोलन ने पार्टी को ताकत दी। कुछ राज्यों में चुनाव जीतते हुये और राष्ट्रीय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करते हुये 1996 में पार्टी भारतीय संसद में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। इसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया जो 13 दिन चली। इसके बाद 13 महिने और उसके बाद पांच साल तक सरकाक चलाने के श्रेय अटल बिहारी बाजपेयी को मिला|(BJP’s history)

Munsyari news- हिमनगरी के तीन गांव अब जगमगाएंगे सोलर लाइट से

2004 के आम चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा और अगले 10 वर्षों तक भाजपा ने संसद में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाई। 2014 के आम चुनावों में राजग को गुजरात के लम्बे समय से चले आ रहे मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारी जीत मिली और २०१४ में सरकार बनायी। भाजपा की विचारधारा “एकात्म मानववाद” सर्वप्रथम 1965 में दीनदयाल उपाध्याय ने दी थी। इसकी विदेश नीति राष्ट्रवादी सिद्धांतों पर केन्द्रित है। जम्मू और कश्मीर के लिए विशेष संवैधानिक दर्जा ख़त्म करना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना तथा सभी भारतीयों के लिए समान नागरिकता कानून का कार्यान्वयन करना भाजपा के मुख्य मुद्दे रहे।


कार्यक्रम में विनीत बिष्ट, बिशन कनवाल, राहुल वोहरा, दीवान जलाल, हर सिंह, भोपाल सिंह सहित मण्डल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

Joinsub_watsapp