shishu-mandir

अल्मोड़ा:: भाजपा के सेवा समर्पण अभियान को सफल बनाएं कार्यकर्ता— विनीत

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read
vineet bisht
Screenshot-5

अल्मोड़ा,22 सितंबर 2021—भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा समर्पण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए अल्मोड़ा में भी कार्यकर्ताओं का जिम्मेदारी दे दी गई है।

new-modern
gyan-vigyan


कार्यक्रम के मीडिया संयोजक विनीत बिष्ट ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत अपने आसपास साफ सफाई,नदी नालों की सफाई, गोष्टीया, आदि कार्यक्रमों का होना निश्चित हुआ है।

saraswati-bal-vidya-niketan


इसी के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए संगठन द्वारा अलग-अलग कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं।
विनीत बिष्ट ने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जिले के हर बूथ पर कार्यक्रम किए जाएंगे इन कार्यक्रमों के लिए तुषारकांत साह,अमित साह, किरन पंत ,सुरेंद्र मेहता को जिम्मेदारी दी गयी है, बूथ स्तर पर होने वाला यह कार्यक्रम हर कार्यकर्ता तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगा।


उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत ही नहीं पूरे विश्व में एकात्म मानववाद के लिए जाने जाते हैं और किस तरह समाज में अंतिम छोर के व्यक्ति का सर्वागीण विकास हो यह उपाध्याय के विचारों से समझा जा सकता है।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहने के साथ साथ भारतीय राजनीति के वटवृक्ष थे और आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहे वह राज्य की हो या केंद्र की अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक कैसे विकास पहुंचे कैसे उस व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे इस विषय को लेकर गंभीर है और लगातार कार्य कर रही है ऐसे ही विचारों को अपने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए 25 सितंबर को जिले के हर बूथ में कार्यक्रम निश्चित किए गए हैं।