Verification: aeee5e56bc920c65
shishu-mandir

पिथौरागढ़-भाजपा (BJP) प्रदेश कार्यसमिति में नामित सदस्यों का हुआ स्वागत

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी bjp की प्रदेश कार्यकारिणी में जिले के दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सदस्य नामित किए जाने पर जिला कमेटी में खुशी की लहर है। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश देवलाल को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नामित होने पर फूलमाला पहना कर व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

new-modern
gyan-vigyan

युवाओं के दम पर 2022 में फ़िर बनेगी (BJP) भाजपा सरकार :- नेगी

इसके साथ ही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माला सौन तथा गोपाल चंद को ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देकर सम्मानित किया गया। सभी नामित सदस्यों ने प्रदेश नेतृत्व, जिला संगठन का आभार जताया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री बसंत जोशी, जिला उपाध्यक्ष गोपू महर, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र जोशी, धर्मानंद भट्ट, मनोज मेहता आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Pithoragarh- विधायक के कारनामों पर क्यों मौन है भाजपा (BJP) सरकारः आप

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/