shishu-mandir

Bhikiyasain- चित्रों के माध्यम से युवाओं को बताया वर्षा जल संग्रहण का महत्व

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा की जिला युवा अधिकारी प्रियंका नेगी के निर्दशन में विकासखंड भिकियासैंण (Bhikiyasain) के हरनोली में कैच दी रैन अभियान के तहत वर्षा जल संचय विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

भिकियासैंण,16 फरवरी 2021- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा की जिला युवा अधिकारी प्रियंका नेगी के निर्दशन में विकासखंड भिकियासैंण (Bhikiyasain) के हरनोली में कैच दी रैन अभियान के तहत वर्षा जल संचय विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Bhikiyasen

कार्यकम में मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक आनंदसिंह कड़ाकोटी ने युवाओं को जल ही जीवन है इसका महत्व बताते हुए कहा कि स्वयं पहले हमें जागरूक होने की जरूरत है।

Almora Breaking— गुलदार की खाल की तस्करी के तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज, पढ़ें पूरी खबर


उन्होंने कहा कि हमें जल का हमेशा सदुपयोग करना चहिये। स्वयं सेवक राकेश जोशी ने वर्षा जल संचय पर विस्तार पूवर्क प्रकाश डालते हुए जल संचय के तरीको को बताते हुए कहा कि हमें पानी का एक एक बूंद का महत्व समझना पड़ेगा।

साथ ही युवाओं से वर्षा जल संचय का सन्देश घर घर ले जाने की अपील की गई। साथ ही युवाओं ने संकल्प लेते हुए राष्ट्रीय जल शक्ति मिशन की शपथ भी ली। चित्रकला प्रतियोगिता में दिव्या कड़ाकोटी प्रथम, गीतांजलि द्बितीय,प्राची तृतीय, रिया चतुर्थ स्थान पर रहे ने बाजी मारी।


Bhikiyasain हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक राकेश जोशी, पूर्व सैनिक आनंद कड़ाकोटी, चंदन पटवाल, सरस्वती देवी, रोहित, नयन, हर्षिता, कोमल, आरती, गंगा आदि युवा मौजूद रहे।

उत्तरा न्यूज़ के इस लिंक को क्लिक कर ताजातरीन वीडियो अपडेट पर्याप्त करें

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw