भाजपा अध्यक्ष भगत (bansidhar bhagat) के तीसरे चरण का भ्रमण 22 से, इस विधानसभा से करेंगे शुरुआत

Newsdesk Uttranews
4 Min Read
Screenshot-5

देहरादून 21 फरवरी, 2021

holy-ange-school

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत (bansidhar bhagat) प्रदेश की 70 विधान सभा क्षेत्रों के” कार्यकर्ता संवाद ” कार्यक्रम के तहत तीसरे चरण का प्रारम्भ 22 फरवरी को रामनगर से करेंगे।

ezgif-1-436a9efdef

Under-19 State Badminton: देहरादून ने जीती टीम व एकल चैम्पियनशिप


प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने 120 दिवसीय 70 विधानसभाओं में भ्रमण कार्यक्रम के तीसरे चरण का भ्रमण 22 फरवरी को रामनगर विधानसभा से शुरुआत करेंगे।


6 दिवसीय इस दौरे में भाजपा अध्यक्ष भगत (bansidhar bhagat) रामनगर, सल्ट, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन, यमकेश्वर ऋषिकेश विधानसभाओं में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। भगत इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर उनकी समस्याओं को भी सुनेंगे।


चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत (smart city)
22 फरवरी को 9 बजे हल्द्वानी से रामनगर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 11 बजे से रामनगर विधानसभा की बैठक के पश्चात रामनगर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।


दूसरे दिन 23 फरवरी को 9 बजे रामनगर से सल्ट विधानसभा के देघाट के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां 11 बजे से लेकर 4 बजे तक सल्ट विधानसभा के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और रात्रि विश्राम मनिला में रहेगा।


24 फरवरी सुबह 8 बजे मनिला से चौबट्टाखाल के लिए प्रस्थान करेंगे और 11 बजे चौबट्टाखाल विधानसभा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने के पश्चात रात्रि विश्राम सतपुली में करेंगे।


इसी प्रकार से 25 फरवरी को सुबह 9 बजे लैंसडाउन विधानसभा के रिखणीखाल के लिए प्रस्थान कर 11 बजे से रिखणीखाल में लैंसडाउन विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के पश्चात रात्रि विश्राम दुगड्डा में रहेगा।


अगले दिन 26 फरवरी को बंशीधर भगत (bansidhar bhagat) दुगड्डा से 9 बजे यमकेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 11 बजे से यमकेश्वर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और रात्रि विश्राम स्वर्गाश्रम में करेंगे।
अगले दिन 27 फरवरी को भाजपा अध्यक्ष भगत 10 बजे स्वर्गाश्रम से ऋषिकेश के लिए प्रस्थान कर 11 बजे ऋषिकेश विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।


विधान सभा वार बैठकों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (bansidhar bhagat)
इन बैठकों में सम्बंधित विधानसभा के शक्ति केन्द्रों के संयोजकों से लेकर वर्तमान प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही पूर्व में मंडल से लेकर प्रदेश पदाधिकारी रहे है जिनके पास वर्तमान में पार्टी का कोई दायित्व नही हैं ऐसे सभी वरिष्ठ लोगों को बैठकों में बुलाया गया है।


बैठक में नगर निकायों के सभासद पार्षद विकास खंडों के कनिष्ठ ,ज्येष्ठ व प्रमुखों, सहकारी समितियों के निदेशक डीसीबी के अध्यक्ष व प्रदेश स्तरीय सहकारी समितियों के निदेशक व अध्यक्षों सहित विधायक व पूर्व विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है।


चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष (bansidhar bhagat)
के विधान सभा वार बैठक से पूर्व तैयारी बैठक के लिए रामनगर व सल्ट विधानसभाओं के लिए भाजपा प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट व चौबट्टाखाल, लैंसडाउन एवं यमकेश्वर विधान सभा क्षेत्रो की बैठकों के लिए प्रदेश सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट व ऋषिकेश विधानसभा में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान व प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल को योजना बैठक के समन्वयकों की जिम्मेदारी दी गई है।


प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भगत (bansidhar bhagat)
के विधान सभा भ्रमण में इन सभी कार्यक्रमों में प्रदेश महामंत्री भाजपा कुलदीप कुमार उनके साथ प्रवास में रहेंगे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्रइाब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

Joinsub_watsapp