आंगनबाड़ी केन्द्र दुगालखोला में आयोजित हुआ बेबी शो (Baby show), हिमांशी, भाविका और हिमांश रहे प्रथम

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

Baby show- Himanshi, Bhavika and Himansh first in Anganwadi center Dugalakhola

Screenshot-5

अल्मोड़ा, 10 नवंबर 2020- राज़्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आंगनबाड़ी दुगालखोला की ओर से दुगालखोला मंदिर में एक बेबी शो (Baby show) का आयोजन किया गया| इसमें विभिन्न वर्गों में 17 बच्चों ने भाग लिया|

holy-ange-school


इस दौरान बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार का वितरण भी किया गया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि स्वास्थ्य अधिकारी लक्ष्मण सिंह बिष्ट रहे जबकि अध्यक्षता वार्ड मेंबर आशा रावत ने की|
बेबी शो (Baby show) में 0-1 वर्ष वय वर्ग में हिमांशी दुर्गापाल प्रथम रही, जिया गुणवंत द्वितीय व रित्विक तृतीय रहे|

ezgif-1-436a9efdef
Baby show


1 -3 वर्ष की उम्र के बच्चों में भाविका प्रथम, दिव्यांशू द्वितीय व प्रांसुल तीसरे स्थान पर रहे|
3-6 वर्ष की उम्र में हिमांशु गुरुरानी प्रथम, कौशल दुर्गापाल द्वितीय और शिवांश तिवारी तीसरे स्थान पर रहे|निर्णायक की भूमिका रीता दुर्गापाल,
भगवती गुरुरानी व निलेश पंवार रहे संचालन डा. जेसी दुर्गापाल ने किया| बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के संबंध में भी जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई|

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

Baby show


प्रतियोगिता के बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया| आंगनबाड़ी केन्द्र प्रभारी गीता जोशी,चन्द्रमणी भट्ट,कमलेश तिवारी, दया सागर दुर्गापाल, माधो सिंह बिष्ट, बाबा सुंदर नाथ, कमला गुरुरानी चंदन रावत, गीता पांडे,तन्नु गुरुरानी सहित कई लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे| रीता दुर्गापाल ने सफाई संबंधी व्यवस्था भी उठाई|

Joinsub_watsapp