Almora Breaking— विश्वनाथ के पास सुयाल नदी में सैकड़ों की संख्या में मृत मिली मछलियां

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

Almora Breaking— vishavnath ke pass suyal nadi me saikdo ki sankhaya me death mili machliya

holy-ange-school

अल्मोड़ा, 24 दिसंबर 2020
(Almora)
नगर से लगे यहां विश्वनाथ घाट के समीप नदी में सैकड़ों की तादात में मछलियां मृत मिली है। एक साथ इतनी अधिक संख्या में मछलियों के मरने से लोग हैरत में है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व मत्स्य विभाग के अधिकारी मौके पर घटनास्थल पहुंचे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ezgif-1-436a9efdef

विवाद से विश्वास (Vivad sa visvas Yojana) योजना के प्रचार प्रसार को आयोजित हुई कार्यशाला


दरअसल, बुधवार देर शाम ग्रामीणों को विश्वनाथ (Almora)
नदी में मछलियां मृत अवस्था में दिखी। जिसके बाद ग्रामीणों के कुछ दूरी तक जाकर देखा तो सैकड़ों की संख्या में नदी के अंदर मछलियां मरी हुई थी।


ग्रामीणों की सूचना पर एनटीडी व धारानौला चौकी से पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो पड़ी।

यहां देखें वीडियो


इतनी अधिक संख्या में मछलियों के मरने से लोग हैरत है। कुछ लोग अराजक तत्वों द्वारा नदी के पानी में जहरीले पदार्थ मिलाने का अंदेशा जता रहे है। हालांकि, मछलियों के मरने के स्पष्ट कारण मालूम नहीं चल सके है।
इधर ​उप जिलाधिकारी सदर सीमा विश्वकर्मा की निर्देश पर मत्स्य विभाग के अधिकारी गुरुवार यानि आज सुबह घटनास्थल पहुंचे। सहायक निदेशक मत्स्य रितेश चंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मछलियों के मरने का कारण आक्सीजन की कमी प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया जांच के लिए सैंपल ले लिया गया हैं जिसे शीत जल मत्स्यिकी अनुसंधान, भीमताल (Directorate of Coldwater Fisheries Research) भेजा जाएगा।
(Almora)

Almora Breaking— विश्वनाथ के पास सुयाल नदी में सैकड़ों की संख्या में मृत मिली मछलियां


कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। लोगों से पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि कुछ लोग मृत मछलियों को एकत्रित कर घर भी ले गए है। अगर जहरीले पदार्थ से मछलियों की मौत हुई है तो मछलियों का सेवन लोगों को भारी पड़ सकता है। इसकी भनक लगते ही प्रशासन भी अलर्ट हो चुका है। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी को सूचित कर दिया गया है कि वह आस पास के गांवों के ग्राम प्रधान को मामले की सूचना दे कि ग्रामीण इन मछलियों का सेवन न करें।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

Joinsub_watsapp