Almora— ग्रीष्मकाल से पूर्व लंबित पेयजल से संबंधित घोषणाओं को पूरा किया जाए: सीएम

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा, 17 फरवरी 2021
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद Almora व नैनीताल की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि पर्वतीय क्षेत्रों में वाहनों की पार्किंग के लिए समस्यायें आ रही है इसके लिए जिलाधिकारी स्थायी समाधान खोजें। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन पुलों के निर्माण में तेजी लायी जाय। इसके लिए उन्होंने ब्रिज सैल बनाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये।

holy-ange-school

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीष्मकाल से पूर्व लंबित पेयजल से सम्बन्धित घोषणाओं को जल्द पूर्ण किया जाय। सभी विद्यालयों में फर्नीचर, कम्प्यूटर व अन्य आधारभूत सुविधाओं के अलावा जो नये आंगनबाड़ी केन्द्र बनाये जा रहे है उनके निर्माण में तेजी लायी जाए।

ezgif-1-436a9efdef

जनपद की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि पेयजल विभाग की हैण्डपंप व पेयजल लाईनों के पुर्नगठन में तेजी लायी जाय। जिन नई पेयजल लाईनों की घोषणा हुई है उनके कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने धार्मिक स्थलों व पौराणिक मन्दिरों के सौन्दर्यकरण एवं ईको टूरिज्म की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सुनियोजित रणनीति से कार्य करने के निर्देश दिये।

जनपद की कुल 164 सीएम घोषणाओं में 102 घोषाणाएं पूर्ण हो चुकी है जबकि 62 घोषणाओं में कार्य प्रगति पर है। जनपद में सीएम घोषणाओं की प्रगति पर उन्होंने संतोष जताया।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मौजूद Almora विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने नगर में सीवरेज लाईन के प्रस्ताव को यथाशीघ्र स्वीकृत करने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने यथाशीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। वही, दियोलीडाना स्थित हाई एल्टीट्यूड बैण्डमिन्टन कोर्ट के प्रस्ताव को भी जल्द से जल्द स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

Almora- सीएससी केन्द्रों में आनलाइन कार्य ठप्प, लोग परेशान

विधानसभा उपाध्यक्ष ने अन्य कई बिन्दुओं पर मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। वीसी में विधायक द्वाराहाट महेश नेगी द्वारा भी अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणाओं की वर्तमान प्रगति की जानकारी दी।

इस अवसर पर Almora जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने लम्बित सीएम घोषणाओं की अद्यतन जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि अधिकांश घोषणाओं का प्रस्ताव जनपद स्तर से प्रेषित कर दिया गया है शेष घोषणाओं की भी जल्द से जल्द प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, जिला विकास अधिकारी केके पंत, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि डीएस हृयांकी, मुख्य शिक्षाधिकारी एचबी चन्द, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

Joinsub_watsapp