अल्मोड़ा पालिका (Almora municipality) लगाएगी 100 नए सोलर लाइट

उत्तरा न्यूज डेस्क
3 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा, 06 अक्टूबर 2020। अल्मोड़ा नगर पालिका (Almora municipality) नगर में विभिन्न चयनित स्थानों पर 100 नए सोलर लाइट लगाएगी। यह निर्णय पालिका की बोर्ड बैठक में लिया गया। इस बैठक में कई अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लगी।

holy-ange-school


पालिका सभागार में (Almora municipality) पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने सरकार की ओर से नामित दोनों सभासद अर्जुन सिंह बिष्ट एवं दीपक वर्मा को मंगलवार को बोर्ड बैठक के दौरान पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नामित दोनों सभासदों का फूल मालाओं से भी स्वागत किया गया। 

ezgif-1-436a9efdef


(Almora municipality)
नगर पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में बोर्ड की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सौ सोलर लाईट मय पोल, छह बायोटायलेट क्रय करने, आवारा कुत्तों का बध्याकरण करने, कोरोना काल में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए 49 हजार अतिक्ति व्यय, आवारा गायों को गो सदन भेजने के प्रस्तावों पर सदन ने सहमति व्यक्त की।

Almora पालिका अध्यक्ष जोशी ने कहा की रात्रि में विभिन्न वार्ड (Almora municipality) में लाईट की समस्या उत्पन्न हो रही है। जिसके लिए सौ सोलर लाईट मय पोल के क्रय जाने की आवश्यकता है। जिसमें 11,55,000 का खर्च आने का अनुमान है। जिस पर सदन ने अपनी सहमति प्रदान की।

Nainital— अल्मोड़ा का युवक अवैध स्मैक साथ गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

कहा कि विश्वनाथ में विद्युत शवदाह गृह बनाया जाना है इसके लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि नगर में आवारा पशुओं एवं जानवरों के निराकरण करने के लिए पालिका वृहद योजना बना रही है।

(Almora municipality) चम्पानौला में फ्रेडस बार के सामने चौसार में सार्वजनिक पैदल मार्ग पार्किग के निर्माण के निर्माण के कार्य पर लोगों की आपत्ति पर बोर्ड सदस्यों के साथ चर्चा की।

इस मौके पर ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, पालिका सभासद जगमोहन बिष्ट, मनोज जोशी, आशा रावत, सौरभ वर्मा, सचिन आर्या, दीप्ति सोनकर, हेम चंद्र तिवारी, विजय पांडे, रेखा अल्मियां, आशा रावत, राजेंद्र तिवारी, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी, जेई महेंद्र सिंह बिष्ट, कर और राजस्व निरीक्षक शिखा आर्या, प्रकाश निरीक्षक भूपेंद्र जोशी, प्रभारी लेखाकार राजेश जोशी समेत कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Nainital- नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए नागरिक सहयोग जरूरी

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

Joinsub_watsapp