अल्मोड़ा: मिस्त्री—श्रमिकों की मजदूरी तय की जाए, काग्रेस ने ईओ नगरपालिका को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

almora: mistri shramiko ki majduri tay ki jaae

Screenshot-5

अल्मोड़ा, 16 अक्टूबर 2020
नगर व आस पास के क्षेत्रों में कार्य करने वाले राजमिस्त्रियों व अन्य श्रमिकों की मजदूरी तय करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसजनों ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका श्याम सुंदर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि राजमिस्त्रियों व अन्य श्रमिकों द्वारा मनमाने तरीके से जनता से मजदूरी ली जा रही है जो कि गलत है। मिस्त्रियों व अन्य श्रमिकों की मजदूरी तय कर उसकी सूची सार्वजनिक की जाए।
कहा कि इस कोरोनाकाल में श्रमिक लोगों की मजबूरी का फायदा उठा कर दोगुनी मजदूरी तक वसूल कर रहे हैं जो एक तरह से अवैध है। कांग्रेसजनों ने अधिशासी अधिकारी से 15 दिन के भीतर सभी श्रमिकों की मजदूरी तय करने की मांग की है।
कहा कि नगरपालिका दूरी के हिसाब से सामान ले जाने वाले मजदूरों की मजदूरी तय करे। इसके साथ ही गैस सिलेंडर ढोने वाले श्रमिकों की मजदूरी भी दूरी के हिसाब से तय की जाए।
ज्ञापन में कहा​ कि मजदूरी तय करने के बाद भी अगर कोई श्रमिक तय मजदूरी से अधिक मजदूरी मांगते है तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, रमेश नेगी आदि मौजूद थे।

holy-ange-school
Joinsub_watsapp