अल्मोड़ा मजदूर मौत मामला (majdur maut mamla)- दोषी वाहन चालक अब भी पकड़ से बाहर

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

Almora majdur maut mamla- doshi vahan chalak ab bhi pakad se bahar

Screenshot-5

अल्मोड़ा, 11 दिसंबर 2020
मजदूर (majdur maut mamla) को टक्कर मारने के बाद फरार हुए वाहन चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस दोषी वाहन चालक को नहीं पकड़ सकी है। इस हादसे में मजदूर की मौत हो गई थी।

holy-ange-school

अल्मोड़ा (almora) में जलापूर्ति का समय निर्धारित करने की मांग

गौरतलब है कि बीते गुरुवार की शाम यहां बाल्मिकी बस्ती, पातालदेवी में सड़क निर्माण कार्य में लगे ग्राम पलना, ढौरा निवासी प्रकाश राम पुत्र स्व0 दीवान राम उम्र 38 वर्ष को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी।

ezgif-1-436a9efdef

हादसे के बाद चालक वाहन समेत घटनास्थल से फरार हो गया था। मौके पर मौजूद अन्य मजदूर घायल को यहां जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। (majdur maut mamla)

यह भी पढ़ें-

Almora Breaking- अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत (majdur ki maut)

यह हादसा बीते शाम करीब 5 बजे हुआ। हादसा हुए 20 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन दोषी वाहन चालक अब भी फरार चल रहा हैं। पुलिस दोषी चालक को अब तक नहीं पकड़ सकी है।

पुलिस ने शुक्रवार यानि आज पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरेंद्र चौधरी ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं सौंपी गई है। दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

इधर मृतक के चचेरे भाई कृपाल राम से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक प्रकाश राम मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक की तीन बेटिया है। जिसमें सबसे बड़ी बेटी 12 वर्ष, दूसरी 6 वर्ष तथा तीसरी बेटी 2 वर्ष की है। (majdur maut mamla)

Pocso crime- मामले में अभियुक्त की जमानत याचिका खारिज


मृतक के पिता का पूर्व में देहांत हो चुका है। इस दुखद घटना के बाद मृतक की पत्नी व बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

अपडेट खबरों केे लिए हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

Joinsub_watsapp