shishu-mandir

Almora- राजूहा शिक्षक संघ लमगड़ा ब्लाक की नई कार्यकारणी गठित, महेंद्र सिंह मिराल अध्यक्ष व महेंद्र बोरा बने महामंत्री

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा, 22 फरवरी 2021
Almora
राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की लमगड़ा विकासखण्ड की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षक भवन में आयोजित इस गोष्ठी के द्वितीय सत्र में ब्लाक की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें महेंद्र सिंह मिराल को अध्यक्ष व महेंद्र बोरा को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

new-modern
gyan-vigyan

गोष्ठी के प्रथम सत्र में स्कूलों में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य करने, विद्यालयों में उचित शैक्षिक माहौल बनाने व लॉकडाउन के दौरान विभिन्न विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों के संचालन पर पर चर्चा की गई।

Almora— जाख सौड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, फलसीमा इलेवन ने जीता फाइनल मुकाबला

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड जूनियर हा​ईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय बिष्ट ने जनपद व प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा शिक्षक हितों में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी व शिक्षकों से संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया। उन्होंने गोल्डन कार्ड के उपयोग में आ रही विभिन्न विसंगतियों व संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व संरक्षक जगत सिंह नेगी व प्रांतीय संगठन मंत्री पंकज पाण्डे द्वारा संगठन के महत्व व उसके द्वारा किए जा रहे कार्यों से शिक्षकों को अवगत कराया।

Almora— कांंग्रेस की बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तराखंड जूहाशि संघ लमगड़ा के ब्लाक अध्यक्ष तारा सिंह गहतोड़ी ने शिक्षकों से करवाए जा रहे छात्रवृत्ति आनलाइन फीडिंग कार्य को करने में आ रही ओटीपी की समस्या से अवगत कराया तथा इस कार्य से शिक्षकों को मुक्त रखे जाने की मांग रखी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भगवत सिंह बगड़वाल द्वारा किया गया।

द्वितीय सत्र में ब्लॉक लमगड़ा की नई कार्यकारिणी का गठन प्रांतीय संगठन मंत्री व पर्यवेक्षक पंकज पाण्डे के निर्देशन में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. महेन्द्र सिंह मिराल निर्विरोध अध्यक्ष, गिरधारी सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, महेन्द्र सिंह बोरा महामंत्री, जुगल किशोर भट्ट कोषाध्यक्ष व संजीव कुमार जोशी संयुक्त मंत्री चुने गए। सभी निर्वाचित सदस्यों को संरक्षक जगत सिंह नेगी द्वारा शपथ दिलाई गई।

Almora- सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोडा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह बिष्ट, घनश्याम सिंह, राजेश कुमार जोशी, नशीर आलम कुरैशी, मीना साह, लीला बिष्ट, विजया साह, रंजना जोशी, लता जोशी, देवेन्द्र कुमार टम्टा, गजेन्द्र गिरी गोस्वामी, निहारिका बिष्ट समेत कई शिक्षक—शिक्षिकाएं मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/