Almora- आजीविका संवर्द्धन कार्य को गति प्रदान कर रही जागनाथ जायका स्वायत्त सहकारिता

Newsdesk Uttranews
4 Min Read
Screenshot-5

पनुवानौला (अल्मोड़ा), 23 फरवरी 2021
जागनाथ जायका स्वायत्त सहकारिता की ओर से पनुवानौला (Almora) में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को कई योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

holy-ange-school

उत्तराखण्ड़ वन संसाधन प्रबंधन परियोजना (जायका) अन्तर्गत सोसायटी फाॅर उत्तरांचल डेवलपमेंट एंड हिमालयन एक्शन (सुधा) अल्मोड़ा वन क्षेत्र जागेश्वर में बीते 5 वर्षों से 16 वन पंचायतों में कार्य कर रही है।

ezgif-1-436a9efdef

परियोजना के अंतर्गत इन वन पंचायतों में जल संरक्षण व मृदा संरक्षण कार्यों के साथ-साथ आजीविका संवर्द्धन कार्य भी किये जा रहे है। जिसके तहत इन वन पंचायतों में 30 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है।

High Court Breaking— अल्मोड़ा (Almora) के सिविल जज सीनियर डिवीजन सस्पेंड

वर्ष 2019 में परियोजना द्वारा वन क्षेत्र जागेश्वर के अन्तर्गत जागनाथ जायका स्वायत्त सहकारिता का गठन किया गया है जो सुचारू रूप से कार्य करने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों के साथ आजीविका संवर्द्धन कार्य को गति प्रदान कर रही है।

almora 2 1

वार्षिक आम सभा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. कमलेश जोशी ने सहकारिता द्वारा किये गये आय सृजन गतिविधियों से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया। जिसके बाद जागनाथ जायका स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्ष रूपा बनौला ने वर्ष 2019-20 का लेखा-जोखा सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया।

Almora Breaking— सामान्य प्रसव के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ी, मौत

बैठक में मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी, सिविल एवं सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आजीविका कार्यों के साथ-साथ वन पंचायत में हुए वनीकरण क्षेत्र में अनुरक्षण का कार्य सौंपा जायेगा, जिससे महिलाओं की आय में वृद्वि हो सके, साथ ही इन कार्यों के अतिरिक्त महिलाओं को फायर सीजन में जोड़ने की बात कही।

भारतीय स्टेट बैंक पनुवानौला के अधिकारियों द्वारा उपस्थित महिला प्रतिनिधियों को बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने महिला समूह को सीसीएल संबंधित जानकारी महिलाओं को विस्तार से दी।

Almora- आजीविका संवर्द्धन कार्य को गति प्रदान कर रही जागनाथ जायका स्वायत्त सहकारिता

कार्यक्रम में प्रमुख, क्षेत्र पंचायत धौलादेवी ने विकास खण्ड़ स्तर से संचालित विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को जुड़ने के लिए कहा। उन्होंने महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई एंव ब्यूटी पॉर्लर आदि का प्रशि​क्षण गांव स्तर पर मुहैया कराने की बात कही। ताकि महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में बढ़ाया जा सके।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी पनुवानौला ने उपस्थित सभी सदस्यों को क्षेत्रीय उत्पादों को बढ़ाने पर बल दिया। कहा कि उत्पादों की ग्रेड़िंग व पैकेजिंग के माध्यम से बाजार में भेजा जाय जिससे समूह के सदस्यों को अधिक दाम मिल सके।

बधाई- अल्मोड़ा (Almora) के अमित बिष्ट हुए ‘INDIA’S IT GURU AWARDS-2020’ से सम्मानित

कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमलेश जोशी व जागनाथ जायका स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्षा रूपा बनौला ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में वन क्षेत्र जागेश्वर के अतिरिक्त कोसी एवं गणनाथ रेंज के विभिन्न समूहों से 200 महिला प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

Joinsub_watsapp