shishu-mandir

Almora— गायत्री परिवार ने सादगी से करवाया विवाह समारोह का आयोजन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 16 फरवरी 2021
अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुञ्ज हरिद्वार के तत्वाधान में डॉ. मुकेश बोरा एवं शैफाली का आदर्श विवाह यहां लिंक रोड स्थित गायत्री पीठ, थपलिया अल्मोड़ा Almora वैदिक रिति रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।

new-modern
gyan-vigyan

Almora news- अल्मोड़ा को हैरिटेज शहर बनाने को लेकर जनचेतना मुहिम चलाने का निर्णय

सादगी पूर्वक विवाह की रस्में अदा कराई गई। बिना दहेज व धूम—धड़ाके से दूर इस विवाह में आतिशबाजी, डीजे, नशा प्रतिबंधित रहा।

saraswati-bal-vidya-niketan

Pithoragarh सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक को पद से किया गया कार्यमुक्त

इस दौरान नव दंपति ने फिजूल खर्चे को रोकर उसे राष्ट्र निर्माण में लगाने का संकल्प लिया। समारोह में सीमित लोगों ने प्रतिभाग किया। मौजूद लोगों ने वर—वधू को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी।

Akashwani Almora- आकाशवाणी केंद्र अल्मोड़ा ने की नई पहल

बसंत पंचमी के अवसर पर गायत्री प्रज्ञा पीठ में 5 विद्यारम्भ संस्कार भी संपन्न हुए। इस दौरान सरस्वती माता का पूजन एवं गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का आध्यात्मिक जन्म दिवस मनाया गया।

19 को मुख्यमंत्री नैनीताल (Nainital) के 2 दिनी दौरे पर

इस मौके पर डॉ. जेसी दुर्गापाल, भीम​ सिंह अधिकारी, योगेश जोशी, मोहन पांडे, भूपेंद्र बिष्ट, प्रताप कनवाल, जगत कनवाल, मंजू जोशी, मुन्नी बिष्ट, भावना मनकोटी, हेमा भाकुनी, कला भाकुनी, दीपा जोशी, इंद्रा गनघरिया, जवाहर गनघरिया, पूरन सिंह, हीरा सिंह, गणेश उप्रेती आदि मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/