Verification: aeee5e56bc920c65
shishu-mandir

Almora— चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, शीघ्र खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

Screenshot-5

अल्मोड़ा, 05 जनवरी 2021
शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में भयंकर आक्रोश है। आज नगर व्यापार मंडल ने पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंप चोरी की घटनाओं में अंकुश लगाने की मांग की है। शीघ्र चोरी का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

new-modern
gyan-vigyan

गौरतलब है कि बीते रात नगर के 3 अलग—अलग दुकानों में चोरों ने धावा बोल कर हजारों रुपये की नगदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया। जहां एक ओर चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है वही, पुलिस प्रशासन के खिलाफ खासा आक्रोश भी है।

Almora Breaking— आंगन में खाना बनी रही महिला पर गुलदार ने किया हमला

नगर व्यापार मंडल ने आज सीओ वीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि शहर में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र ही ठीक कर सुचारु कराएं जाए ताकि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालों की पकड़ने में सहूलियत हो। इसके अलावा व्यापारियों ने पूर्व में हुई दो चोरियों का भी शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर नगर व्यापार मंडल सभी व्यापारियों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Almora Breaking— गांजा तस्करी के 2 अभियुक्तों को 3—3 साल की सजा व अर्थदंड

ज्ञापन सौंपने वालों में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उप सचिव अमन नज्जौन आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

Almora- बीजेपी ने शक्ति केन्द्रों में शुरु की कार्यशालाएं

यहां शिखर तिराहे स्थित कार्यालय में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोष जताया गया। पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराने तथा शहर में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।

बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा,महासचिव युसुफ तिवारी, नगर अध्यक्ष दीपेश जोशी,महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव पद जगदीश तिवारी, राजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद फईम, गणेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Almora— फरार चल रहे 2 वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/