shishu-mandir

Almora- चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष पिलख्वाल ने किया लमगड़ा के कई क्षेत्रों का भ्रमण, चाय के नये बागान विकसित करने की कही बात

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा 28 दिसंबर 2020
अल्मोड़ा। चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह पिलख्वाल ने लमगड़ा क्षेत्र के कई इलाकों का भ्रमण किया। ढ़ौरा से जलना,लमगड़ा से जैंती तक जगह जगह पर पिलख्वाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Almora— 4जी इंटरनेट कनेक्टिविटी से जुड़ा राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा


जलना में ब्लाक प्रमुख विक्रम बगडवाल, हरेन्द्र बिष्ट, जिला मंत्री इन्द्र सिंह डसीला आदि ने पिलख्वाल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष बनने से उत्तराखण्ड में जगह जगह पर चाय के बागान विकसित होगे।

Almora- वाल्सा गांव में 105 साल बाद लगाई गई बैसी

लगमड़ा में रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं ने पिलख्वाल का स्वागत किया। लमगड़ा में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने चाय बागानों को सुदृढ़ करने की बात कही। कहा कि काश्तकारों की आय को दुगना कर नये चाय बागानों विकसित किया जायेगा।


मण्डल अध्यक्ष संजय डालाकोटी की अध्यक्षता तथा महामंत्री मदन रावत के संचालन में संपन्न कार्यक्रम में जागेश्वर सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे सुभाष पाण्डे,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, मण्डल अध्यक्ष जागेश्वर प्रकाश भट्ट, गौरव पाण्डे, गिरीश खोलिया, देवेन्द्र सत्यपाल, कृष्ण बहादुर, हरीश बिष्ट, आनन्द बोरा, देवकी बिष्ट, दीवान बोरा, बालम कपकोटी, हरीश बोरा, हरीश कपकोटी, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष चतुर फर्त्याल, गौरव नैनवाल, सुनील पाण्डे, जगदीश रावत, दीपक पाण्डे, पुष्कर नैनवाल, हरीश सिजवाली, भगवत फर्त्याल, खीम सिंह, नारायण सिंह, नवीन ढैला, दिनेश ढैला, हयात धौनी, ​जीवन बिष्ट, गोलू पाण्डे, पवन नगरकोटी, संजय सिजवाली, दीवान अधिकारी, दिनेश पाण्डे, भुवन पाण्डे आदि मौजूद रहे।

Almora- मनोज ने जीता एलईडी टीवी, रश्मि को मिला फ्रिज

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw