shishu-mandir

खत्तों तक पहुंची प्रशासन की मदद, यहां बांटा है राशन

editor1
1 Min Read
Screenshot-5

कालाढूंगी। उत्तरा न्यूज।

new-modern
gyan-vigyan


लॉकडाउन के चलते प्रशासन भी अब फंसे हुए लोगों व खत्तों में रहने वाले लोगों तक राहत पहुंचाने जाने लगा है। लॉकडाउन के समय जंगल के खत्तों में रहने वाले लोगों व क्षेत्र में फंसे हुए लोगों के के लिए शासन द्वारा खाद्यान्न सामग्री पहुंचाने के आश्वासन के बाद स्थानीय प्रशासन ने इसकी पहल शुरू कर दी है। शुक्रवार को पूर्ति अधिकारी के साथ राजस्व टीम खाद्यान्न सामग्री लेकर पहुंची। पूर्ति अधिकारी कालाढूंगी व कोटाबाग जीसी ने बताया कि शुक्रवार को गड़प्पू में पतालिया खत्ता में घर घर जाकर कई परिवारों को खाद्यान्न सामग्री पहुंचाई गई। जोशी ने बताया कि अन्य खत्तों में तथा जिले के बाहर के जो लोग कालाढूंगी तहसील अंतर्गत फंसे हैं उनको यह खाद्यान्न सामग्री पहुंचाई जानी है। उन्होंने बताया कि तहसील अंतर्गत जो भी लोग लॉकडाउन के कारण यहां फंसे रह गए हैं और उनके पास यहां के राशन कार्ड नहीं हैं तो ऐसे लोग सम्बंधित पटवारी के पास अपना नाम व पता लिखवा सकते हैं ताकि उनतक खाद्यान्न सामग्री पहुंचाई जा सके। इस दौरान पटवारी भूपेश सहित विनोद बधानी, राम सिंह, सुरेंद्र जलाल, नंदन सिंह आदि उपस्थित रहे।
फोटो। खत्तों में खाद्यान्न सामग्री देती प्रशासनिक टीम।