shishu-mandir

चीन ने नाटो से यूक्रेन संकट के बहाने नया शीतयुद्ध न छेड़ने का अनुरोध किया

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

चीन ने नाटो से यूक्रेन संकट के बहाने नया शीतयुद्धबीजिंग, 29 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में चीनी स्थाई प्रतिनिधि चांग चुन ने 28 जून को यूक्रेन संकट पर सुरक्षा परिषद की खुली बैठक में भाषण देकर नाटो से यूक्रेन संकट के बहाने से सामूहिक मुकाबला और नया शीत युद्ध न छेड़ने का अनुरोध किया।

new-modern
gyan-vigyan

चांग चुन ने कहा कि विश्व में शांतिप्रिय देशों और जनता की तरह चीन नाटो के रणनीतिक बदलाव पर कड़ी नजर रखे हुए है और नाटो के तथाकथित रणनीतिक संज्ञान दस्तावेज के विषयों पर चिंतित है। नाटो के कुछ नेता दावा करते हैं कि दूसरे देश खतरे लाते हैं ,लेकिन हकीकत यही है कि नाटो खुद विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में परेशानी पैदा कर रहा है। चीन नाटो से सबक लेकर एशिया-प्रशांत क्षेत्र में काल्पनिक दुश्मन ढूंढकर जानबूझ कर मुकाबला और विभाजन न करने का अनुरोध करता है।

चांग चुन ने बताया कि शीतयुद्ध के बाद नाटो ने पाँच बार पूर्व की ओर विस्तार किया। इससे यूरोप अधिक सुरक्षित नहीं बना, इसके विपरीत मुठभेड़ का बीज बोया गया है।

चांग चुन ने बताया कि वार्ता शांति की बहाली और मजबूती का एकमात्र रास्ता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

–आईएएनएस

एएनएम

Source link