हिटलर से मोदी की तुलना करने वाले सुबोधकांत पर उबली झारखंड भाजपा, बयान को बताया शर्मनाक

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

हिटलर से मोदी की तुलना करने वाले सुबोधकांत पर उबली1655737911 929 हिटलर से मोदी की तुलना करने वाले सुबोधकांत पर उबलीरांची, 20 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय पर झारखंड भाजपा के नेता उबल पड़े हैं। पार्टी की झारखंड इकाई ने कहा है कि कांग्रेस और उसके दरबारियों ने घटिया सोच का प्रदर्शन किया है।

holy-ange-school

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे जनकल्याणकारी कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं। कांग्रेस खुद मरनासन्न पड़ी है और इस तरह की टिप्पणी उनकी हताशा, बौखलाहट और घटिया सोच को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि एक चायवाला देश के प्रधानसेवक बनते हैं तो यह बात युवराज और उनके दरबारियों को कैसे पसंद आयेगी? जब कांग्रेसी ऐसी हल्की बयानबाजी देश के प्रधानमंत्री पर करती है तो यह बयान एक व्यक्ति मात्र पर नहीं, बल्कि देश के सवा सौ करोड़ लोगों के प्रतिनिधि पर होता है।

ezgif-1-436a9efdef

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सुबोधकांत का नाम लिए बगैर कहा कि आपसे इतने निम्नस्तरीय वक्तव्य की उम्मीद नहीं थी। उम्र के इस पड़ाव पर आपने ऐसा बयान देकर हम झारखंडियों का सिर शर्म से झुका दिया है। वैसे भी अब आपको झारखंड में आपकी पार्टी में भी कोई गंभीरता से नहीं लेता है।

रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा है कि यही कांग्रेस का चरित्र है। सत्ता खो चुकी कांग्रेस अब मानसिक संतुलन भी खो चुकी है, इसलिए इसके नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। सुबोध कांत सहाय का प्रधानमंत्री पर दिया गया बयान उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस देश की जनता ने चुना है। वो किसी कांग्रेसी राजमाता के आशीर्वाद से पीएम नहीं बने हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने राहुल गांधी से ट्वीट करके पूछा है कि क्या आप सुबोधकांत जी के शर्मनाक बयान से सहमत हैं? उन्होंने कहा कि आज तक मैं सोचता था कि राजनीति में अनुभव और एक्सपोजर से व्यक्ति विनम्र बनता है, लेकिन सुबोधकांत जी के शर्मनाक बयान ने मेरी सोच को गलत साबित कर दिया। इसी तरह भाजपा के विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा है कि कांग्रेस को लगता है कि प्रधानमंत्री की कुर्सी हमारी बपौती है और इसपर चाय बेचने वाले का बेटा कैसे बैठ सकता है? उन्होंने कहा कि भाजपा में एक नहीं करोड़ो मोदी हैं, जो कांग्रेस को कभी सत्ता में नहीं आने देंगे।

–आईएएनएस

एसएनसी/एएनएम

Source link

Joinsub_watsapp