खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now
बीजिंग, 16 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी स्थाई उप प्रतिनिधि ताई पिंग ने 15 जून को कहा शांति प्राप्त करना महिलाओं के लिए सबसे अच्छी सुरक्षा है।
उन्होंने सुरक्षा परिषद द्वारा महिला, शांति और सुरक्षा मुद्दे पर आयोजित खुली बहस बैठक में यह बात कही। उनका कहना है कि सशस्त्र संघर्ष के पहले शिकार महिलाएं जैसे कमजोर समूह हैं। संकट प्रतिक्रिया और मानवीय सहायता प्रयासों का अंत नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को राजनीतिक समाधान की मौलिक दिशा पर डटे रहते हुए संघर्षों की जड़ को खत्म करना चाहिए, और शांति को बढ़ावा देने के लिए प्रयास बढ़ाना चाहिए।
यूक्रेन संघर्ष में महिलाओं और बच्चों की स्थिति की चर्चा करते हुए ताई पिंग ने कहा कि चीन यूरोपीय संघ को अपनी उचित भूमिका निभा कर संबंधित पक्षों के बीच सीधी वार्ता करने, और शांति बहाल करने के लिए अनुकूल स्थिति तैयार करने को प्रोत्साहित करता है। इसके साथ ही महिलाओं व बच्चों सहित यूक्रेनी नागरिकों की सुरक्षा और बुनियादी मानवीय जरूरतों को सुनिश्चित करने, महिलाओं व बच्चों वाले शरणार्थियों के खिलाफ मानव तस्करी, यौन शोषण और यौन दुर्व्यवहार का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने का समर्थन करता है।
ताई पिंग ने यह भी कहा कि महिला कार्य की उन्नति स्थिर राजनीतिक वातावरण से अविभाज्य है। महिलाओं का व्यापक विकास महिला, शांति और सुरक्षा एजेंडा का मूल लक्ष्य है। संयुक्त राष्ट्र और संबंधित क्षेत्रीय संगठनों को विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए। महिलाओं की गरीबी और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए अधिक प्रयास करना चाहिए। ज्यादा महिलाओं को गरीबी और भूखमरी से छुटकारा पाने और आर्थिक स्वायत्तता प्राप्त करने में मदद करनी चाहिए। शांति प्रक्रिया में महिलाओं की प्रभावी भागीदारी के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एएनएम