shishu-mandir

जेपी की सम्पूर्ण क्रांति की विचारधारा को राजद ने तोड़ने का काम किया – डॉ संजय जायसवाल

Newsdesk Uttranews
4 Min Read
Screenshot-5

099a654769c85ac9a0fc02ce3e30f021fe56e59a18b8fca1c83d779b3a1e24beपटना, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार इकाई के अध्यक्ष और सांसद डॉ संजय जायसवाल ने शनिवार को कहा कि जय प्रकाश नारायण की सम्पूर्ण क्रांति की विचारधारा को राजद ने तोड़ने का काम किया है।

new-modern
gyan-vigyan

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यसभा सांसद के तौर पर मनोनीत होने पर सतीश चंद्र दूबे और शंभू पटेल को बधाई दी एवं उनके चयन के लिए शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

उन्होंने परिवारवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी ऐसी नहीं जो इस तरह के महत्वपूर्ण पदों के लिए किसी युवराज की तलाश करे।

डॉ जायसवाल ने राजद पर संपूर्ण क्रांति और जयप्रकाश नारायण को लेकर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जेपी की सोच थी कि समाज से अधिक से अधिक गरीब, दबे कुचले लोगों की सत्ता में भागीदारी हो, इसी सोच और सपने को पूरा करने आज एक चाय बेचने वाला सत्ता के शिखर पर पहुंचा है। यह जेपी के सपनों को पूरा करता है।

उन्होंने कहा कि जेपी ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ और शिक्षा क्रांति को लेकर नारा दिया। उन्होंने बिना किसी के नाम लिए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर निशाना साधते हर कहा कि जेपी के सिद्धांतों के विपरीत आज एक पूर्व मुख्यमंत्री जिन्हे देश के सबसे बड़े घोटाला में सजा हो चुकी है, उनके पुत्र जो खुद भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी है, जेपी की तस्वीर के साथ अपनी तस्वीर लगा रहे हैं। आज अपने शिष्य को देखकर जेपी की आत्मा कराह रही होगी।

उन्होंने सलाह देते हुए कहा जो आज जेपी की साथ अपनी तस्वीर लगा रहे उन्हे स्मपूर्ण क्रांति के विषय में भी जान लेना चाहिए। उन्होंने कहा सम्पूर्ण क्रांति जिन विचारधारा को लेकर किया गया था, उसके विपरीत राजद ने उसे तोड़ने का काम किया है।

पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सर्वसम्मति से बिहार में सर्वे का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह जनगणना नहीं गणना या सर्वे का काम है, जो राज्य सरकार करवा रही है। जनगणना केंद्र सरकार द्वारा ही करवाया जाता है।

नव निर्वाचित सांसद सतीश कुमार दूबे ने कहा कि यह फक्र की बात है कि वे भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो एक कार्यकर्ता को शिखर पर भेज सकता है।

बिहार से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने कहा कि उनके पास नेतृत्व को धन्यवाद देने के लिए शब्द नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी क्या, मैं भी नहीं सोचा था कि पार्टी नेतृत्व हम जैसे छोटे कार्यकर्ता और धानुक जैसे छोटे वर्ग से आने वाले को उच्च सदन भेजेगी।

उन्होंने कहा जिस आशा से पार्टी ने हम पर विश्वास जताया है, मेरी कोशिश रहेगी कि मैं भी उनके विश्वास पर खरा उतरूं।

इस संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के उपाध्यक्ष राजीव रंजन, प्रदेश उपाध्यक्ष और सांसद अजय निषाद भी उपस्थित रहे।

–आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

Source link