स्वच्छ जल और हरे पर्वत के संरक्षण के लिए सबसे सख्त पारिस्थितिक संरक्षण प्रणाली को लागू करें

Newsdesk Uttranews
4 Min Read
Screenshot-5

25fcef3b1c2e0a0529ebc6003f8b7a9bबीजिंग, 3 जून (आईएएनएस)। हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की पहल पर स्थापित है, ताकि वैश्विक स्तर पर पर्यावरण जागरूकता और कार्रवाई को प्रोत्साहित किया जा सके। बेहतर जीवन का वातावरण सभी मानव जाति की सामान्य अभिलाषा है। पारिस्थितिक पर्यावरण की रक्षा करना हमारी मातृभूमि की रक्षा करना ही है। चीन में सुधार व खुलेपन के बाद से अर्थव्यवस्था और समाज ने बहुत ज्यादा प्रगति की है और लोगों के जीवन स्तर में लगातार सुधार हुआ है। तथ्यों ने साबित किया है कि यूरोप और अमेरिका में प्रदूषण पहले और फिर उपचार का पुराना तरीका चीन में काम नहीं करता है। हमारी खूबसूरत मातृभूमि की रक्षा के लिए सबसे सख्त पारिस्थितिक संरक्षण प्रणाली को लागू करना एक अनिवार्य विकल्प है।

holy-ange-school

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की रिपोर्ट ने रचनात्मक रूप से आर्थिक निर्माण, राजनीतिक निर्माण, सांस्कृतिक निर्माण, सामाजिक निर्माण और पारिस्थितिक सभ्यता निर्माण की समग्र लेआउट प्रस्तुत की है। इसमें पारिस्थितिक सभ्यता निर्माण को जोड़ना लोगों की इच्छा और विकास के अनुरूप है। आर्थिक विकास और पारिस्थितिक सभ्यता के एक दूसरे के पूरक होने का नया विकास रास्ता धीरे-धीरे आकार ले रहा है।

ezgif-1-436a9efdef

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पिछले कुछ वर्षों में कई बार पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया है। उन्होंने कहा था, स्वच्छ जल और हरे पर्वत सोना और रजत जैसी मूल्यवान संपत्ति है, पारिस्थितिक समृद्ध है तो सभ्यता समृद्ध है और पारिस्थितिक कमजोर है तो सभ्यता कमजोर है, आपकी आंखों की रक्षा की भांति पारिस्थितिक पर्यावरण की रक्षा करें, अच्छा पारिस्थितिक पर्यावरण सभी के लिए सर्वश्रेष्ठ कल्याण है, पहाड़, नदियां, जंगल, खेत, झील और घास जीवन का साझा भाग्य समुदाय है, पारिस्थितिक पर्यावरण के संरक्षण के लिए सबसे सख्त प्रणाली और कानून व नियम को लागू करें।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से पर्यावरण संरक्षण के लिए पुरा चीन प्रयास कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सिलसिलेवार नियम और विनियम जारी किये गये हैं। सजा की शक्ति बढ़ाने और पर्यवेक्षण कदमों के सुधार के साथ-साथ चीनी लोग उत्पादन और जीवन में पर्यावरण प्रदूषण व्यवहार के प्रति बहुत सचेत हैं।

पारिस्थितिक संरक्षण प्रणाली के निरंतर सुधार के साथ पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण में संतोषजनक उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं। लोगों को अपने दिल की गहराई से पर्यावरण संरक्षण के महत्व का एहसास होने लगा है और पारिस्थितिक पर्यावरण की रक्षा करने का अच्छा माहौल धीरे-धीरे बनने लगा है।

एक अनावश्यक कपड़ा कम खरीदने से कार्बन उत्सर्जन में काफी कमी आ सकती है। आप जितना अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं, पर्यावरण के लिए उतना ही अधिक ध्यान रखते हैं। पानी की एक बूंद कम बर्बाद हो जाती है, तो पृथ्वी का एक आंसू कम हो जाता है। एक पेड़ लगाने से पृथ्वी पर और हरियाली आती है। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आइए, हम अधिक रक्षा करें और नुकसान कम करें। हमारा पर्यावरण कल अधिक हरा-भरा और स्वस्थ हो!

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

–आईएएनएस

एएनएम

Source link

Joinsub_watsapp