दिल्ली : अज्ञात शख्स ने महिला पर किया नुकीले हथियार से वार

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

[ad_1]

d5424c9fd9e9abc680c2dde5e2be2455नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के पुष्प विहार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात शख्स ने 26 वर्षीय महिला पर किसी नुकीले हथियार से हमला कर दिया। महिला को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

holy-ange-school

पुलिस उपायुक्त बनिता मैरी जैकर ने बताया कि मैक्स अस्पताल से 31 मई को सूचना मिली थी किएक महिला को गर्दन में लगी चोट के कारण भर्ती कराया गया है।

ezgif-1-436a9efdef

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला का बयान दर्ज किया। महिला ने बताया कि वह सैदुलजब के चर्च से अपने घर पैदल लौट रही थी। लगभग रात 8 बजे एमबी रोड पर एसडीएम कार्यालय के पास उस पर एक अज्ञात शख्स ने किसी नुकीली चीज से गले पर वार कर दिया।

डीसीपी ने बताया कि पीड़ित महिला ने उस शख्स की उम्र 22-24 के बीच आंकी है।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने कहा कि जांच चल रही है, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

–आईएएनएस

पीके/एसकेके

[ad_2]

Source link

Joinsub_watsapp