अभी अभी

दिलीप तिर्की ने एशिया कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी

ea028baa71a3af3f3f01f64da5dac847

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

[ad_1]

ea028baa71a3af3f3f01f64da5dac847नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपियन दिलीप तिर्की ने बुधवार को इंडोनेशिया के जकार्ता में एशिया कप 2022 में कांस्य पदक जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई दी।

एक कड़े मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, राज कुमार पाल (7 ) ने भारत के लिए जापान पर करीबी जीत (1-0) हासिल करने के लिए एकमात्र गोल किया।

दिलीप तिर्की ने कू ऐप पर लिखा, जापान को 1-0 से हराकर एशिया कप 2022 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई। वे अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करते रहें।

तिर्की को उम्मीद है कि भारतीय टीम अपने शानदार प्रदर्शन के साथ गौरव हासिल करना जारी रखेगी।

पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान ने कू स्पोर्ट्स हिंदी चैनल द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में जापान के खिलाफ मैच के बारे में भी विस्तार से बात की।

मैच की बात करें तो भारत ने मिडफील्ड पर कब्जा जमाते हुए सावधानी से मैच की शुरुआत की। कार्थी सेल्वम को सर्कल के अंदर एक शानदार पास मिला, और उन्होंने गेंद को विष्णुकांत सिंह को पास कर दिया, लेकिन तब भारत गोल से चूक गया।

7वें मिनट में राज कुमार पाल द्वारा गोल करने के बाद भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले क्वार्टर की समाप्ति से पहले भारत को बैक-टू-बैक पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन जापान ने अच्छा बचाव किया।

भारत ने तुरंत दूसरे क्वार्टर में अपनी बढ़त को दोगुना करने की कोशिश में आक्रामक खेल शुरू कर दिया। जापान को बैक-टू-बैक पेनल्टी कार्नर के अवसर मिले, जिससे भारतीय डिफेंडरों ने मैच में अपने पहले वास्तविक परीक्षण का सामना किया।

यह भी पढ़े   अल्मोड़ा में 31 अगस्त को 2 घंटे का कार्यबहिष्कार करेंगे केएमवीएन कर्मी

लेकिन भारत के यशदीप सिवाच ने जापान को मिले सभी मौके को असफल कर दिया। जापान ने बराबरी की तलाश जारी रखी लेकिन हाफटाइम तक भारत ने 1-0 की बढ़त बनाए रखी।

दूसरे हाफ के बाद भी दोनों टीम ने अच्छा खेल दिखाया और उन्हें पीसी के माध्यम से कई गोल करने के मौके मिले, लेकिन दोनों ही टीम गोल दागने में विफल रही।

जापान को अंतिम क्वार्टर की शुरूआत में एक और पीसी अवसर मिला, लेकिन इसे मंजीत ने विफल कर दिया।

लेकिन गोलकीपर ताकाशी योशिकावा उत्तम सिंह को गोल करने से रोक दिया। मनिंदर सिंह ने अंतिम मिनट में एक मौका बनाने की कोशिश, लेकिन जापानी डिफेंडरों ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद मैच को भारत ने 1-0 से जीत लिया।

--आईएएनएस

आरजे/एएनएम

[ad_2]

Source link

Related posts

कुंजवाल की हालत में सुधार : एंजियोग्राफी के लिये ले जाया गया

Newsdesk Uttranews

अल्मोड़ा- प्रकाश इलैक्ट्रॉनिक्स में लकी ड्रा विजेताओं (Lucky draw winners )को वितरित किए पुरस्कार

Newsdesk Uttranews

विधान सभा उपचुनाव पिथौरागढ़:- मतगणना के तीन राउंड पूरे ,दिख रही है कांटे की टक्कर

उत्तरा न्यूज डेस्क