बागेश्वर::कपकोट से पिछला विस चुनाव लड़ चुके भूपेश उपाध्यक्ष (Bhupesh Upadhyay)अब ‘आप’ के हुए

  बागेश्वर, 24 अगस्त 2021- कपकोट से 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके भूपेश उपाध्याय (Bhupesh Upadhyay)ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।…

cb4b5746492ffbdc136ecb2b2b53e89c
 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बागेश्वर, 24 अगस्त 2021- कपकोट से 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके भूपेश उपाध्याय (Bhupesh Upadhyay)ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

दिल्ली में  भूपेश उपाध्याय (Bhupesh Upadhyay)ने आप पार्टी का दामन थामा। वह कांग्रेस की बहुगुणा सरकार में  दर्जा राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

उन्हें दिल्ली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)ने  पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भूपेश कांग्रेस सरकार में  दर्जा राज्य मंत्री रहे, हैं फिर उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की और  2017 में कपकोट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। अब आप की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बागेश्वर जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

मंगलवार को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय(Bhupesh Upadhyay) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा अजय कोठियाल, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के समक्ष आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

अब राजनीतिक जानकारों के मुताबिक उपाध्याय कपकोट विधानसभा से आप के संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। 

उपाध्याय (Bhupesh Upadhyay) बागेश्वर जिले के कपकोट विधानसभा के भतौड़ा गांव निवासी हैं।

वह  कांग्रेस के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के समय दर्जा राज्य मंत्री रहे। उसके बाद वह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे। 

कपकोट विधानसभा से टिकट नहीं मिलने पर पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा से चुनाव भी लड़ा।